Skip to main content

ताजा खबर

पर्थ में जसप्रीत बुमराह की टीम ने दर्ज की एतिहासिक जीत, ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से रौंदा

AUS vs IND (Photo Source: Getty Images)

भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हरा दिया है। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 534 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में कंगारू टीम 238 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 104 रन पर सिमट गई। भारत को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली थी। दूसरी पारी भारत ने छह विकेट पर 487 रन बनाकर घोषित कर दी थी और कुछ बढ़त 533 रन की हासिल की थी।

मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए 150 रन ही बोर्ड पर लगाए थे, उस समय ऐसा लग रहा था कि पहले ही दिन टीम इंडिया बैकफुट पर चली गई है। मगर भारतीय गेंदबाजों ने मैच में टीम की वापसी करवाई। ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में मात्र 104 रनों पर ढेर हो गया और टीम इंडिया ने 46 रनों की बढ़त हासिल की।

इसके बाद दूसरी इनिंग में भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली के शतकों के दम पर 6 विकेट के नुकसान पर 487 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के आगे जीत के लिए 534 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था जिसके आगे पूरी टीम 238 रनों पर ही ढेर हो गई।

AUS vs IND: रोहित शर्मा के बिना भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

टीम इंडिया की इस जीत में सबसे खास बात ये है कि, टीम में न तो रोहित शर्मा थे, न ही शुभमन गिल, न ही रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन और न ही मोहम्मद शमी थे। इसके बावजूद टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 2021 में गाबा में ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ने के बाद भारत ने अब पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ा है।

भारत का यह ऑस्ट्रेलिया में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत भी है। 295 रन से यह मुकाबला जीतने से पहले भारत ने मेलबर्न में 1977 में 222 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं, 2018 में भारत ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 0-3 से क्लीन स्वीप होने के बाद भारतीय टीम की यह वापसी खास है।

আরো ताजा खबर

‘अच्छी संभावना है’ अश्विन ने एमएस धोनी के SRH के खिलाफ आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेलने का संकेत दिया

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अब तक मैदान से दूर रहे एम.एस. धोनी की वापसी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी...

IPL 2026: ‘घरेलू मैदान क्यों बदले जा रहे हैं?’ रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब किंग्स के मालिकों से पूछा तीखा सवाल

IPL 2026 Ravichandran Ashwin Punjab (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। टीम ने शुरुआत में लगातार सात मैचों तक...

IPL 2026, Match 62: DC बनाम RR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

DC vs RR (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 62 में दिल्ली कैपिटल्स का सामना एक बार की चैंपियन राजस्थान राॅयल्स से होने वाला है। बता दें...

Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए की टीम की घोषणा

Pakistan Women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने आज 16 मई, शनिवार को 12 जून से यूके में शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी20...