Skip to main content

ताजा खबर

WTC Points Table: पर्थ टेस्ट के बाद WTC अंकतालिका में टॉप पर पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया को हुआ तगड़ा नुकसान

Team India (Photo Source: Getty Images)

WTC Points Table: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के 2024-25 की पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया एक बार फिर नंबर एक पर पहुंच चुकी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीन मैच हारने के बाद टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में पहले से दूसरे पायदान पर पहुंच गई थी, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया को पर्थ टेस्ट मैच में हराने के बाद टीम इंडिया फिर से WTC टेबल में नंबर एक पर पहुंच गई।

मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इसके अलावा इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में कोई और बदलाव देखने को नहीं मिला है। पर्थ के ऑप्टस में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार टेस्ट मैच में हार मिली है और इस वजह से भारत के लिए यह जीत और भी ऐतिहासिक बन गई है।

WTC Points Table में टॉप पर पहुंचा भारत

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पर्थ टेस्ट मैच के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में 61.11 जीत प्रतिशत के साथ भारत पहले स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम 57.59 जीत प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। तीसरे पायदान पर अभी श्रीलंका की टीम है, उनका जीत % 55.56 का है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम 54.55 प्रतिशत जीत अंक के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है।

पांचवें पायदान पर साउथ अफ्रीका की टीम 54.17 जीत% के साथ मौजूद है। इंग्लैंड की टीम 40.79 प्रतिशत जीत के साथ छठे स्थान पर मौजूद है। सातवें पायदान पर पाकिस्तान है, जिसका जीत प्रतिशत महज 33.33 है। इंग्लैंड 27.50 जीत प्रतिशत के साथ 8वें और वेस्टइंडीज 18.52 प्रतिशत जीत के साथ सबसे अंत में 9वें स्थान पर है।

आपको बता दें, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के चक्र के बाद जो दो टीमें पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर होंगी। उनको वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने का मौका मिलेगा। ये इंग्लैंड में जून 2025 में आयोजित होगा।अब देखना ये दिलचस्प होगा कि, कौन सी दो टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की फाइनल में पहुंचती है। इस रेस में फिलहाल भारत और ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे है।

আরো ताजा खबर

‘अच्छी संभावना है’ अश्विन ने एमएस धोनी के SRH के खिलाफ आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेलने का संकेत दिया

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अब तक मैदान से दूर रहे एम.एस. धोनी की वापसी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी...

IPL 2026: ‘घरेलू मैदान क्यों बदले जा रहे हैं?’ रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब किंग्स के मालिकों से पूछा तीखा सवाल

IPL 2026 Ravichandran Ashwin Punjab (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। टीम ने शुरुआत में लगातार सात मैचों तक...

IPL 2026, Match 62: DC बनाम RR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

DC vs RR (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 62 में दिल्ली कैपिटल्स का सामना एक बार की चैंपियन राजस्थान राॅयल्स से होने वाला है। बता दें...

Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए की टीम की घोषणा

Pakistan Women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने आज 16 मई, शनिवार को 12 जून से यूके में शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी20...