Skip to main content

ताजा खबर

Rajasthan Royals में वापसी कर फूले नहीं समा रहे Jofra Archer, आप खुद देख लो उनकी खुशी

Jofra Archer (Image Credit- Instagram)

IPL मेगा ऑक्शन के पहले दिन Rajasthan Royals ने कई स्टार खिलाड़ियों को अपने नाम किया, जहां इस लिस्ट में Jofra Archer का नाम भी शामिल है। RR टीम ने इंग्लिश गेंदबाज को भारी रकम में अपने नाम किया, वहीं जोफ्रा आर्चर पहले भी राजस्थान टीम से खेल चुके हैं और वो फिर से इस टीम की तरफ से खेलने के लिए उत्साहित हैं।

किस-किस खिलाड़ियों को अपने नाम किया Rajasthan Royals ने?

वहीं Rajasthan Royals ने मेगा ऑक्शन के पहले दिन विदेशी और घरेलू युवा खिलाड़ियों पर अपनी रकम खर्च की है, Jofra Archer के अलावा टीम में कई और स्टार खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। जहां टीम ने Maheesh Theekshan के साथ-साथ Wanindu Hasaranga को खरीदा, तो MI टीम से खेल चुके Akash Madhwal और Kumar Kartikeya को भी राजस्थान टीम ने मेगा ऑक्शन में अपने नाम किया है इस बार।

Jofra Archer हद से ज्यादा खुश हैं Rajasthan Royals टीम में वापस आकर

*एक बार फिर से Rajasthan Royals टीम से IPL खेलेंगे तेज गेंदबाज Jofra Archer।
*जोफ्रा आर्चर को मेगा ऑक्शन में राजस्थान टीम ने 12 करोड़ 50 लाख में खरीदा है।
*वहीं RR टीम में शामिल होने के बाद आर्चर का पहला रिएक्शन आया सामने।
*RR में वापसी कर के खुश हूं, खेलने के लिए और इंतजार नहीं हो रहा हल्ला बोल-जोफ्रा।

Rajasthan Royals ने ये वीडियो शेयर किया है Jofra Archer का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

एक नजर RR टीम के इस सोशल मीडिया पोस्ट पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

तीन खिलाड़ियों की हुई बल्ले-बल्ले

वहीं IPL मेगा ऑक्शन के पहले दिन तीन भारतीय खिलाड़ियों पर टीमों ने पानी की तरह पैसा बहाया, जिसे लेकर फैन्स काफी ज्यादा ही खुश हैं। जहां LSG टीम ने पंत को अपने नाम किया है और कुल इस खिलाड़ी को 27 करोड़ में खरीदा है, तो पंजाब की टीम ने श्रेयस अय्यर को 26 करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदा है। वहीं वेंकटेश अय्यर एक बार फिर से KKR टीम से खेलते हुए नजर आएंगे और उनको 23 करोड़ से ज्यादा की रकम में खरीदा गया है। तो चहल और अर्शदीप को 18-18 करोड़ में पंजाब टीम ने अपने नाम किया है इस बार।

আরো ताजा खबर

उस्मान ख्वाजा ने किया बड़ा खुलासा, 2018 केप टाउन बाॅल टेम्परिंग में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी शामिल 

Usman Khawaja (Image Credit- Twitter X) Usman Khawaja on ball-tampering: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने हाल में ही एक बड़ा खुलासा किया है। ख्वाजा ने...

7 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी...

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...