Skip to main content

ताजा खबर

R Ashwin के पीछे CSK ने क्यों खर्चे 9.75 करोड़, कोच Fleming ने बताया मास्टरप्लान

Stephen Fleming and MS Dhoni. (Image Source: CSK-IPL)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को IPL 2025 मेगा ऑक्शन में मोटी रकम में खरीदा। सीएसके ने अश्विन पर 9.75 करोड़ रुपये खर्च किए। इस पर हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि, रविचंद्रन अश्विन को उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में कई तरह से इस्तेमाल कर सकती है। अश्विन सबसे ज्यादा अनुभवी ऑफस्पिनर आईपीएल में हैं।

पांच बार की चैंपियन टीम में यह इस स्टार स्पिनर की घर वापसी हुई है। वे पहले भी इस चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। आर अश्विन को चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा। अश्विन को इतनी बड़ी रकम  हासिल करने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन सीएसके उनको हर हाल में चाहती थी। सीएसके अपने उन खिलाड़ियों को टीम में जोड़ना चाहती है जिनके कौशल का चेपॉक की पिच पर इस्तेमाल किया जा सके।

2009 में CSK के लिए डेब्यू करने वाले अश्विन 2010 और 2011 में टीम के खिताबी अभियान का हिस्सा थे। उसके बाद वह किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेले। अश्विन के लिए उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने काफी दम लगाया, लेकिन सीएसके ने अंत में बाजी मारी। उनके लिए LSG और RCB ने भी थोड़ी दिलचस्पी दिखाई थी।

Stephen Fleming ने R Ashwin के खरीदने को लेकर दिया बड़ा बयान

चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘अश्विन के लिए यह घर वापसी जैसा है, लेकिन वह वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं। जैसा कि वेंकी (मैसूर) ने कहा, उनका जुड़ाव कीमत के बारे में नहीं है। आप देखते हैं कि कोई टीम में कैसे फिट बैठता है और अश्विन का चेन्नई के साथ इमोशनल लगाव है इसलिए वह अच्छी तरह फिट हो जाएंगे।

वह बेहतरीन स्पिनर हैं और उनके आंकड़े शानदार हैं। वह अपने करियर के अंतिम छोर की ओर हैं, लेकिन उनका अपार अनुभव और बल्लेबाजी का भी अनुभव, मुझे लगता है कि हम उनका कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।’’

আরো ताजा खबर

भारत के खराब प्रदर्शन पर BCCI सख्त, इंग्लैंड सीरीज के बाद कप्तान और कोच से मांगा जाएगा जवाब

India’s T20I (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के लगातार खराब प्रदर्शन पर चिंता जताई है। इंग्लैंड के खिलाफ चल...

ENG vs IND: पांचवें टी20 में लाज बचाने उतरेगी भारतीय टीम; प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं ये 3 बड़े बदलाव

ENG vs IND: 3 Changes India Must Make to Avoid a Clean Sweep in the 5th T20I (image via getty) ब्रिस्टल में नौ विकेट की करारी हार के बाद, जिससे...

10 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. भारत के खराब प्रदर्शन पर BCCI सख्त, इंग्लैंड सीरीज के बाद कप्तान और कोच से मांगा जाएगा जवाब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...

ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास! मिताली राज और हरमनप्रीत कौर के इस खास क्लब में हुईं शामिल

Smriti Mandhana Joins Mithali Raj and Harmanpreet Kaur in Elite Club (image via getty) उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड...