Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Mega Auction: ऋषभ पंत की रिकाॅर्ड बोली से लेकर डेविड वाॅर्नर के अनसोल्ड होने तक, पढ़ें मेगा ऑक्शन के पहले दिन का हाल

Rishabh Pant and David Warner (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल के 18वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन 24 नवंबर से सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में शुरू हो चुका है। आज पहले दिन का ऑक्शन समाप्त हुआ। 12 कैटेगिरी में शामिल खिलाड़ियों को खरीदने के लिए ऑक्शन में शामिल सभी 10 टीमें पानी की तरह पैसा बहाती हुई नजर आई।

तो वहीं इस ऑक्शन में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है। वह टूर्नामेंट के इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पंत को रिकाॅर्ड 27 करोड़ की बोली में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने साथ जोड़ लिया है। दिल्ली कैपिटल्स के पास राइट टू मैच कार्ड इस्तेमाल करने का मौका था, लेकिन उन्होंने पंत को जाने दिया।

इसके अलावा पंजाब किंग्स ने अनुभवी भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपए की भारी-भरकम राशि देकर अपने साथ जोड़ा। वह पंजाब के लिए आईपीएल ऑक्शन में खरीदे जाने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने। साथ ही पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर को ऑक्शन के पहले दिन कोई खरीददार नहीं मिला।

इसके अलावा बीजीटी सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहे देवदत्त पडिक्कल भी ऑक्शन के पहले दिन अनसोल्ड रहे। तो वहीं ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23.75 करोड़ की बड़ी राशि देकर अपने जोड़ा, जो ऑक्शन के पहले दिन काफी चर्चा का विषय रहा।

इसके अलावा पंजाब ने अर्शदीप सिंह और युजवेंद चहल को 18-18 करोड़ रुपए देकर अपने साथ जोड़ा। साथ ही इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को गुजरात टाइंटस ने 15.75 करोड़ रुपए में खरीदा। इसके अलावा विकेटकीपर केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपए में खरीदा, जो ऑक्शन के पहले सबसे बड़ी स्टील डील माना जा रही है। विकेटकीपर ईशान किशन को 11.25 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

तो वहीं इंग्लैंड के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज जाॅनी बेयरस्टो, भारत के अंडर-19 विनिंग कैप्टन यश ढुल, अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला जैसे बड़े नामों को भी ऑक्शन के पहले दिन कोई खरीददार नहीं मिला।

ये भी पढ़ें – IPL Auction 2025 Live Updates

IPL 2025 Mega Auction के पहले दिन अनसोल्ड रहने वाले खिलाड़ी

डेविड वाॅर्नर, देवदत्त पडिक्कल, जाॅनी बेयरस्टो, वकार सलीमखिल, पीयूष चावला, कार्तिक त्यागी, यश ढुल, अनमोलप्रीत सिंह, उतकर्ष सिंह, लवनीत सिसोदिया, उपेंद्र सिंह यादव, श्रेयस गोपाल।

IPL 2025 Mega Auction के पहले दिन के बाद टीमों के पास बची राशि

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): ऑक्शन में खर्चे 105.90 करोड़, बचा पर्स 14.10 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स (DC): ऑक्शन में खर्चे 106.25 करोड़, बचा पर्स 13.75 करोड़

गुजरात टाइटंस (GT): ऑक्शन में खर्चे 102.20 करोड़, बचा पर्स 17.80 करोड़

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): ऑक्शन में खर्चे 109.95 करोड़, बचा पर्स 10.05 करोड़

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): ऑक्शन में खर्चे 105.15 करोड़, बचा पर्स 14.85 करोड़

मुंबई इंडियंस (MI): ऑक्शन में खर्चे 98.05 करोड़, बचा पर्स 21.95 करोड़

पंजाब किंग्स (PBKS): ऑक्शन में खर्चे 96.20 करोड़, बचा पर्स 23.80 करोड़

राजस्थान राॅयल्स (RR): ऑक्शन में खर्चे 102.60 करोड़, बचा पर्स 17.40 करोड़

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB): ऑक्शन में खर्चे 89.35 करोड़, बचा पर्स 30.65 करोड़

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): ऑक्शन में खर्चे 113.35 करोड़, बचा पर्स 6.65 करोड़

ये भी पढ़ें – IPL Auction 2025 Live Updates

আরো ताजा खबर

SM Trends: 10 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में जीत हासिल करने के बाद, इंग्लैंड के व्हाइट बाॅल कैप्टन हैरी ब्रूक की एक...

ENG vs IND: हैरी ब्रूक का बोल्ड बयान, कहा ‘भारत को फिर हराकर बनना है दुनिया की नंबर-1 टीम’

Harry Brook (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 मुकाबले से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि...

खतरे में टीम इंडिया की नंबर-1 गद्दी, क्या 2028 ओलंपिक से भी हो जाएगी बाहर?

Disastrous UK Tour Puts T20I No. 1 Ranking and 2028 Olympic Ticket Under Threat (image via getty) टी20आई क्रिकेट में टीम इंडिया का लंबे समय से चला आ रहा दबदबा...

‘आप उसके साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं?’ – संजू सैमसन को टीम से बाहर करने पर बचपन के कोच ने सिलेक्टर्स को लताड़ा

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के आगामी टी20आई दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा के बाद, सिलेक्शन को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।...