Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Mega Auction: राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे Liam Livingstone, इतने करोड़ में बिके 

Liam Livingstone (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के लिए इस समय मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में हो रहा है। दुनिया की सबसे महंगी टी20 क्रिकेट लीग में इस बार लोकल और इंटरनेशनल समेत 333 खिलाड़ियों पर बोली जारी है। इस ऑक्शन में टूर्नामेंट में शामिल सभी 10 टीमें खाली पड़े 204 स्लाॅट को भरने के लिए बोली लगाती हुई नजर आ रही हैं।

इस बीच मार्की लिस्ट में शामिल इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी लियम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने 8.75 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। खिलाड़ी को खरीदने के लिए आरसीबी को सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स से बिडिंग वाॅर का सामना भी करना पड़ा, लेकिन अंत में आरसीबी ने बाजी मारी।

गौरतलब है कि लिविंगस्टोन टी20 फाॅर्मेट में लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए वर्ल्ड फेमस हैं। इसके अलावा उनकी स्पिन गेंदबाजी में भी काफी वैरिएशन है, जो किसी भी टीम के लिए चार ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं। लिविंगस्टोन का स्पिन वैरिएशन ही उन्हें इस समय वर्ल्ड क्रिकेट में एक बड़ा मैच विनर बनाता है।

लिविंगस्टोन को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया था, और इस ऑक्सन में खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपए रखा था। हालांकि, पंजाब के पास उन्हें राइट टू मैच कार्ड करने का मौका था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

Liam Livingstone के आईपीएल करियर पर एक नजर

दूसरी ओर, साल 2019 में आईपीएल डेब्यू करने वाले लिविंगस्टोन के आईपीएल करियर के बारे में आपको बताएं, तो बीते कुछ वर्षों में उन्होंने राजस्थान राॅयल्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों के लिए शानदार खेल दिखाया है।

खबर लिखे जाने तक आईपीएल में खेले गए 39 मैचों में लिविंगस्टोन ने बल्लेबाजी में 24.45 की औसत और 162.46 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से कुल 939 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट फैंस को 6 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं।

तो वहीं आईपीएल में खिलाड़ी की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो उन्होंने 35.73 की औसत और 9.14 की इकाॅनमी से कुल 11 विकेट ही अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 23.45 का रहा। खैर, देखने लायक बात होगी कि आईपीएल 2025 में वह आरसीबी के लिए कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

ये भी पढ़ें – IPL Auction 2025 Live Updates 

আরো ताजा खबर

Joe Root-Harry Brook नहीं, इस भारतीय स्टार को अपना फेवरेट क्रिकेटर मानते हैं ज्योफ्री बॉयकॉट

Indian team (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट के कई बड़े सितारे मौजूदा दौर में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जो रूट (Joe Root), बेन स्टोक्स (Ben Stokes), जोस...

RCB के अभिनंदन सिंह का बड़ा बयान, अपने खेल में सुधार का क्रेडिट विराट कोहली को दिया 

Virat Kohli and Abhinandan Singh (Image Credit- Twitter X) 17 अगस्त 2026 को जारी यूपी टी20 लीग में लखनऊ फालकन्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह (Abhinandan Singh)...

ENG vs PAK: पाकिस्तान को झटका, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए बाबर आजम

Babar Azam (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 19 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान...

SL vs IND 1st Test, Day 4: गॉल टेस्ट जीतने से 6 विकेट दूर भारत, स्टंप्स तक श्रीलंका का स्कोर 84/4

SL vs IND 1st Test, Day 4 highlights (image via getty) मंगलवार, 18 अगस्त को गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के...