Skip to main content

ताजा खबर

IPL Auction में Shreyas Iyer पर हुई पैसों की बारिश, पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ में खरीदा

Shreyas Iyer (Photo Source: Getty Images)

IPL 2025 Auction, Shreyas Iyer: भारतीय खिलाड़ी श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में कोलकाता नाइट राइडर्स पिछले आईपीएल सीजन सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर चैंपियन बनी थी। श्रेयस आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे कप्तान है जिन्होंने दो अलग-अलग फ्रेंचाइजियों को फाइनल में पहुंचाया है, उनकी कप्तानी में 2020 में दिल्ली कैपिटल्स भी फाइनल में पहुंची थी।

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने कप्तान को ही रिलीज कर दिया, जिस बात से हर कोई हैरान था। फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था और कप्तान नियुक्त किया था। आईपीएल के आगामी सीजन में अब श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी ने 26.75 करोड़ रुपये में स्टार बल्लेबाज को टीम में शामिल कर लिया है।

यहां देखें- IPL 2025 Auction Live Updates

आईपीएल इतिहास के दूसरे महंगे खिलाड़ी बने Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। अंत में फिर पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर श्रेयस को अपनी टीम में शामिल कर लिया। श्रेयस आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।

Bombay to Punjab! 🔥#ShreyasIyer #IPL2025Auction #PunjabKings pic.twitter.com/18QrcJzNmH

— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) November 24, 2024

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन

श्रेयस अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 2022-2024 तक 29 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 34.18 के औसत, 140.03 की स्ट्राइक रेट और 5 अर्धशतकों की मदद से 752 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 85 है।

आईपीएल करियर-

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में अब तक 115 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 32.24 के औसत और 127.48 की स्ट्राइक रेट से 3127 रन बनाए हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 96 है, उन्होंने लीग में 21 अर्धशतक ठोके हैं।

আরো ताजा खबर

‘अच्छी संभावना है’ अश्विन ने एमएस धोनी के SRH के खिलाफ आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेलने का संकेत दिया

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अब तक मैदान से दूर रहे एम.एस. धोनी की वापसी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी...

IPL 2026: ‘घरेलू मैदान क्यों बदले जा रहे हैं?’ रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब किंग्स के मालिकों से पूछा तीखा सवाल

IPL 2026 Ravichandran Ashwin Punjab (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। टीम ने शुरुआत में लगातार सात मैचों तक...

IPL 2026, Match 62: DC बनाम RR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

DC vs RR (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 62 में दिल्ली कैपिटल्स का सामना एक बार की चैंपियन राजस्थान राॅयल्स से होने वाला है। बता दें...

Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए की टीम की घोषणा

Pakistan Women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने आज 16 मई, शनिवार को 12 जून से यूके में शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी20...