Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Mega Auction: LSG फैंस के लिए खुशखबरी, दक्षिण अफ्रीका का यह धाकड़ बल्लेबाज आगामी सीजन में तूफानी बल्लेबाजी करने को है तैयार

David Miller (Photo Source: Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन की शुरुआत आज यानी 24 नवंबर से सऊदी अरब के Jeddah में हो चुकी है। इस नीलामी में दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर के ऊपर भी बड़ी बोली लगी है।

बता दें कि, डेविड मिलर दक्षिण अफ्रीका के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है और उन्हें दुनिया के आक्रामक बल्लेबाजों में गिना जाता है। डेविड मिलर का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और टी20 फॉर्मेट में उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी की है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में डेविड मिलर को गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए देखा गया था। इस धाकड़ खिलाड़ी ने 2024 में गुजरात टीम की ओर से 9 मैच खेले थे जिसमें 35 के औसत और 151 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से उन्होंने 210 रन बनाए थे। हालांकि आगामी सीजन से पहले गुजरात टाइटंस ने उन्हें रिलीज कर दिया।

इंडियन प्रीमियर लीग में डेविड मिलर का प्रदर्शन हमेशा ही अच्छा रहा है और उन्होंने 130 मैच में 36.55 के औसत और 139.24 के स्ट्राइक रेट से 2924 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और 13 अर्धशतक है। अब डेविड मिलर को आगामी सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने डेविड मिलर को 7.50 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया

लखनऊ सुपर जायंट्स ने डेविड मिलर को 7.50 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। लखनऊ फैंस के लिए यह बहुत ही अच्छी बात है। इससे पहले लखनऊ फ्रेंचाइजी ने भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को रिटेन किया था और अब फ्रेंचाइजी का बल्लेबाजी लाइनअप डेविड मिलर के आने के बाद और भी मजबूत हो गया है। इन तीनों ही खिलाड़ियों को आगामी सीजन में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। डेविड मिलर खुद इस बात से खुश होंगे कि आगामी सीजन में वो लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

उस्मान ख्वाजा ने किया बड़ा खुलासा, 2018 केप टाउन बाॅल टेम्परिंग में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी शामिल 

Usman Khawaja (Image Credit- Twitter X) Usman Khawaja on ball-tampering: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने हाल में ही एक बड़ा खुलासा किया है। ख्वाजा ने...

7 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी...

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...