Skip to main content

ताजा खबर

Hardik Pandya ने टी20 क्रिकेट में किया बड़ा काम, शानदार रिकॉर्ड हुआ ऑलराउंडर के नाम

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी Hardik Pandya काफी लंबे समय बाद घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं, जहां वो Baroda की टीम से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहे हैं। वहीं पहले ही मैच में टी20 क्रिकेट में हार्दिक ने काफी धाकड़ पारी खेली, साथ ही इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।

अपने भाई की कप्तानी में खेल रहे हैं Hardik Pandya

जी हां, Hardik Pandya इस बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी अपने भाई की कप्तानी में खेल रहे हैं, जहां SMAT में इस बार Baroda टीम की कप्तानी क्रुणाल पांड्या कर रहे हैं। इससे पहले रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड में भी इस टीम की कप्तानी क्रुणाल पांड्या ने की थी और उस दौरान टीम ने लगातार कई मैचों में जीत अपने नाम की थी।

Hardik Pandya ने तूफानी पारी से बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

*सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में Hardik Pandya ने खेली थी नाबाद 74 रनों की तूफानी पारी।
*Baroda टीम से खेलते हुए गुजरात के खिलाफ हार्दिक ने खेली थी ये दमदार पारी।
*इस पारी के साथ हार्दिक ने अपने नाम किया एक काफी ज्यादा ही खास रिकॉर्ड।
*टी20 क्रिकेट में 5 हजार रन और 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हार्दिक।

एक नजर डालते हैं Hardik Pandya की शानदार पारी पर

Hardik Pandya gets to his FIFTY in style 💥💥

Baroda need 11 off 9 deliveries to win!

Follow The Match ▶️ https://t.co/jxHL7n3rjO#SMAT | @IDFCFirstBank | @hardikpandya7 pic.twitter.com/C3wbj0Mx05

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 23, 2024

SMAT के आगाज से पहले पांड्या ने ये पोस्ट किया था शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93)

रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेलते हैं हार्दिक

एक तरफ हार्दिक वाइट बॉल क्रिकेट में कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं, तो दूसरी ओर ये खिलाड़ी रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेलता है। हार्दिक को कुछ सालों पहले पीठ में एक गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद से उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट खेलना छोड़ दिया। वैसे हार्दिक ने टीम इंडिया से आखिरी टेस्ट मैच साल 2018 में खेला था, वो टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ था। तो हार्दिक ने अपना आखिरी रणजी मैच में साल 2018 में खेला था मुंबई टीम के खिलाफ। साथ ही पांड्या की अब टेस्ट क्रिकेट में वापसी होती नजर नहीं आ रही है और वो वाइट बॉल क्रिकेट पर ही फोकस करना चाहते हैं।

আরো ताजा खबर

‘अच्छी संभावना है’ अश्विन ने एमएस धोनी के SRH के खिलाफ आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेलने का संकेत दिया

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अब तक मैदान से दूर रहे एम.एस. धोनी की वापसी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी...

IPL 2026: ‘घरेलू मैदान क्यों बदले जा रहे हैं?’ रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब किंग्स के मालिकों से पूछा तीखा सवाल

IPL 2026 Ravichandran Ashwin Punjab (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। टीम ने शुरुआत में लगातार सात मैचों तक...

IPL 2026, Match 62: DC बनाम RR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

DC vs RR (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 62 में दिल्ली कैपिटल्स का सामना एक बार की चैंपियन राजस्थान राॅयल्स से होने वाला है। बता दें...

Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए की टीम की घोषणा

Pakistan Women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने आज 16 मई, शनिवार को 12 जून से यूके में शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी20...