Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Auction: जियो सिनेमा माॅक ऑक्शन में 33 करोड़ में बिके ऋषभ पंत, जानें किस टीम ने खरीदा उन्हें?

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2025 के लिए ऑक्शन की तैयारी इन दिनों अपने अंतिम चरण पर चल रही है। टूर्नामेंट के लिए 1500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने खुद को पंजीकृत कराया था, लेकिन कल से ऑक्शन का हैमर सिर्फ 333 खिलाड़ियों पर ही लगने वाला है। गौरतलब है कि आईपीएल के 18वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में होने वाला है।

इन खिलाड़ियों पर टूर्नामेंट में शामिल 10 टीमें जमकर पैसा बहाती हुए नजर आएंगी। इसके अलावा दो करोड़ की बेस प्राइस वाली मार्की लिस्ट में शामिल 12 खिलाड़ियों पर सभी टीमों की पैनी नजर रहने वाली है। इन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए टीमें अपना पूरा जोर लगाती हुई नजर आएंगी। इस मार्की लिस्ट में ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, मिचेल स्टार्क, केएल राहुल आदि जैसे बड़े मैच विनर शामिल हैं।

माॅक ऑक्शन में 33 करोड़ में बिके पंत

दूसरी ओर, ऑक्शन से पहले इस मार्की लिस्ट में शामिल भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) जियो सिनेमा के माॅक ऑक्शन में 33 करोड़ रुपए की भारी-भरकम राशि में बिके हैं। दिग्गज खिलाड़ी को आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा पर्स वैल्यू के साथ उतरने वाली पंजाब किंग्स (PBKS) ने खरीदा है।

Rishabh Pant sold to Punjab Kings at 33cr in JioCinema mock auction. pic.twitter.com/qET6YPZpfx

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 23, 2024

पंजाब को है कप्तान की तलाश

तो वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2014 आईपीएल सीजन की उपविजेता पंजाब ने टीम में से ज्यादातर खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। टीम ने इस मेगा ऑक्शन से पहले शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को ही रिटेन किया है। पंजाब के पास 110.5 करोड़ की रिमेनिंग पर्स वैल्यू मौजूद हैं, जो सभी टीमों में सबसे ज्यादा है।

इसके अलावा आगामी ऑक्शन में पंजाब एक ऐसे खिलाड़ी को खरीदने पर ज्यादा जोर देगी, जो टीम की कप्तानी भी कर सके। इस हिसाब से पंजाब मैनेजमेंट ऋषभ पंत के अलावा श्रेयस अय्यर और जोस बटलर पर एक बड़ी बोली लगा सकता है। ये तीनों ही खिलाड़ी टीम की कप्तानी करने के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त नजर आ रहे हैं।

আরো ताजा खबर

उस्मान ख्वाजा ने किया बड़ा खुलासा, 2018 केप टाउन बाॅल टेम्परिंग में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी शामिल 

Usman Khawaja (Image Credit- Twitter X) Usman Khawaja on ball-tampering: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने हाल में ही एक बड़ा खुलासा किया है। ख्वाजा ने...

7 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी...

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...