Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: केएल राहुल ने यशस्वी जायसवाल के ऊपर से पूरा दबाव हटा दिया: सुनील गावस्कर

KL Rahul (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में शुरू हो चुका है। खेल के दूसरे दिन टीम इंडिया की ओर से केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई।

बता दें कि, पहले टेस्ट के खेल का दूसरा दिन खत्म होने तक टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 172 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से केएल राहुल 62* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि यशस्वी जायसवाल ने 90* रन बना लिए हैं। केएल राहुल ने टीम इंडिया की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला है।

इसी को लेकर पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने भी केएल राहुल की जमकर प्रशंसा की है। सुनील गावस्कर के मुताबिक केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाजी से यशस्वी जायसवाल के ऊपर से पूरा दबाव हटा दिया है। सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि, ‘मुझे लगता है कि राहुल ने यशस्वी जायसवाल के ऊपर से पूरा दबाव हटा दिया है। दोनों ही खिलाड़ियों ने अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की है।

जहां एक तरफ यशस्वी जायसवाल बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाल रहे हैं वहीं दूसरी ओर राहुल ने भी एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला हुआ है और यही वजह है की टीम इंडिया ने मैच में दबाव बनाया हुआ है। केएल राहुल ने पैट कमिंस के खिलाफ काफी अच्छी Straight Drive खेली थी। यह सच में काफी अच्छी पारी है।’

खेल का दूसरा दिन भी रहा टीम इंडिया के नाम

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 150 रन बनाए थे जिसके जवाब में मेजबान ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 104 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम इंडिया की बात की जाए तो उन्होंने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 218 रनों की बढ़त बना ली है।

खेल का तीसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। दोनों ही टीमें खेल के तीसरे दिन एक दूसरे के ऊपर दबाव जरूर बनाना चाहेगी। केएल राहुल की बात की जाए तो वो इस मैच में शतक बनाने को जरूर देखेंगे।

আরো ताजा खबर

उस्मान ख्वाजा ने किया बड़ा खुलासा, 2018 केप टाउन बाॅल टेम्परिंग में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी शामिल 

Usman Khawaja (Image Credit- Twitter X) Usman Khawaja on ball-tampering: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने हाल में ही एक बड़ा खुलासा किया है। ख्वाजा ने...

7 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी...

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...