Skip to main content

ताजा खबर

टी20 फॉर्मेट में तिलक वर्मा का जबरदस्त प्रदर्शन जारी, SMAT 2024 में शतक जड़ इस बेहतरीन उपलब्धि को किया अपने नाम

TILAK VARMA (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20 फॉर्मेट में इतिहास रच दिया है। वो पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने टी20 फॉर्मेट में लगातार तीन शतक जड़े। तिलक वर्मा ने यह उपलब्धि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैदराबाद की ओर से खेलते हुए मेघालय के खिलाफ हासिल की।

उन्होंने मेघालय के खिलाफ इस टूर्नामेंट की अपनी शुरुआत धमाकेदार तरीके से की। बता दें कि, तिलक वर्मा ने अपनी टीम की ओर से खेलते हुए 67 गेंदों में 151 रनों की मैच विनिंग पारी खेली जिसकी वजह से हैदराबाद ने चार विकेट खोकर 248 रन बनाए। यही नहीं तिलक वर्मा की 151 रनों की पारी इस टूर्नामेंट के इतिहास का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।

इससे पहले तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई चार मैच की टी20 सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों में दो शतक जड़े थे। उन्होंने सेंचुरियन में 107 रनों की नाबाद पारी खेली थी जबकि चौथे टी20 में इस युवा खिलाड़ी ने 47 गेंदों में 120* रन बनाए थे। उनकी इसी पारी की वजह से इंडिया ने टी20 सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया था।

हैदराबाद ने 179 रनों से जीत दर्ज की

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेघालय टीम 69 रन पर ऑलआउट हो गई। मेघालय की ओर से अर्पित भतेवारा ने 27 रन बनाए। अर्पित के अलावा जसकीरत सिंह ने 16 रनों की पारी खेली। हालांकि इन दो बल्लेबाजों के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। हैदराबाद के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि तिलक वर्मा इस समय जबरदस्त फॉर्म में है और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्हें आगे भी धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी में अनिकेत रेड्डी ने कमाल का प्रदर्शन किया और चार ओवर में 11 रन देकर चार विकेट झटके। हैदराबाद टीम ने इस टूर्नामेंट की अपनी शुरुआत बेहतरीन तरीके से की है और टीम ग्रुप A में चार अंकों के साथ पहले पायदान पर है।

 

 

 

 

আরো ताजा खबर

‘अच्छी संभावना है’ अश्विन ने एमएस धोनी के SRH के खिलाफ आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेलने का संकेत दिया

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अब तक मैदान से दूर रहे एम.एस. धोनी की वापसी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी...

IPL 2026: ‘घरेलू मैदान क्यों बदले जा रहे हैं?’ रविचंद्रन अश्विन ने पंजाब किंग्स के मालिकों से पूछा तीखा सवाल

IPL 2026 Ravichandran Ashwin Punjab (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। टीम ने शुरुआत में लगातार सात मैचों तक...

IPL 2026, Match 62: DC बनाम RR मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

DC vs RR (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 62 में दिल्ली कैपिटल्स का सामना एक बार की चैंपियन राजस्थान राॅयल्स से होने वाला है। बता दें...

Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए की टीम की घोषणा

Pakistan Women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने आज 16 मई, शनिवार को 12 जून से यूके में शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी20...