Skip to main content

ताजा खबर

Fact Check: क्या धोनी के सम्मान में RBI जारी करेगा 7 रुपए का सिक्का, जानें वायरल मैसेज में कितनी है सच्चाई?

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

आज 18 नवंबर, सोमवार को यह खबर बड़ी ही तेजी से सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), हाल में ही पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के सम्मान में 7 रुपए का सिक्का जारी करने वाली है। वायरल मैसेज में यह भी कहा जा रहा है आरबीआई ने यह कदम भारत सरकार के कहने पर उठाया है, जो क्रिकेट खेल में धोनी के योगदान के लिए उन्हें सम्मानित करना चाहती है।

हालांकि, सोशल मीडिया पर इस वायरल मैसेज के बीच प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने इसको लेकर हाल में ही पोस्ट जारी किया है। इस पोस्ट में संस्था ने स्पष्ट किया है कि आर्थिक मामलों के भारत सरकार विभाग ने अभी तक ऐसी कोई भी घोषणा नहीं की है।

इस पोस्ट में लिखा गया कि तस्वीर में किया गया दावा फर्जी है और आर्थिक मामलों के विभाग ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। इसके अलावा संस्था ने स्पष्टीकरण को बढ़ाने के लिए वित्त मंत्रालय, डीडी न्यूज और ऑल इंडिया रेडियो न्यूज जैसे प्रमुख सरकारी संगठनों को भी टैग किया है।

देखें पीआईबी फैक्ट चैक की यह पोस्ट

An image circulating on social media claims that a new ₹7 coin will be released to honor Mahendra Singh Dhoni for his contributions to Indian Cricket.#PIBFactCheck

✔️ The claim made in the image is #fake.

✔️ The Department of Economic Affairs has made NO such announcement. pic.twitter.com/rgFwmVUPbL

— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) November 14, 2024

 

एमएस धोनी के क्रिकेट करियर पर एक नजर

दूसरी ओर, आपको धोनी के बारे में बताएं तो साल 2020 में क्रिकेट से रिटायर होने के बाद, वह सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। भारत के सबसे सफल कप्तान धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में पांच बार चैंपियन भी बनाया है। तो वहीं आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले, सीएसके ने धोनी को 4 करोड़ रुपए में एक अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया है।

तो वहीं आपको बता दें कि धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2004 में की थी, जब उन्होंने बांग्लादेश के विरुद्ध वनडे मैच में डेब्यू किया था। इसके बाद, वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला।

আরো ताजा खबर

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...

PBKS vs RCB, Top 10 Memes: पंजाब बनाम बेंगलुरु मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, PBKS vs RCB: Top 10 memes (image via X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर की शानदार हाफ-सेंचुरी और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की निर्णायक...

भारत की T20I टीम में सूर्यकुमार यादव की जगह खतरे में? BCCI करेगा रिप्लेसमेंट की चर्चा

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म अब उनके करियर के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। 2026...