
Sourav Ganguly and R Ashwin (Image Credit- Twitter X)
बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर को पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच से हो रही है। तो वहीं ऑप्टस स्टेडियम के पिच क्यूरेटर Isaac McDonald ने कहा है कि पिच पर 10 मिमी घास छोड़े जाने से काफी गति और उछाल होगी। परिणामस्वरूप, दोनों पक्षों से यह उम्मीद की जाती है कि वे मैच जीतने के लिए मैच तेज गेंदबाजों को टीम में अधिक संख्या में खिलाएंगे।
इस बात को ध्यान में रखते हुए मैच में एक पारंपरिक स्पिनर की भूमिका न्यूनतम हो जाती है। यह समझ में आता है कि पर्थ टेस्ट में भारत अपनी हरफनमौला क्षमताओं के लिए रविंद्र जडेजा पर कायम रह सकता है, लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर को आर अश्विन को प्लेइंग इलेवन से बाहर न करने की चेतावनी दी है।
सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान
सौरव गांगुली ने पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले एनडीटीवी के हवाले से कहा- कोई बहस नहीं है, अश्विन को खेलना चाहिए। आपके सर्वश्रेष्ठ स्पिनर को अवश्य खेलना चाहिए। टेस्ट क्रिकेट में स्पेशलिस्ट खेलते हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम में लैफ्ट हैंड बल्लेबाजों को ध्यान में रखते हुए, अश्विन का मैच में प्रभाव पड़ना निश्चित है।
गांगुली ने आगे कहा- हां, वहां पर रविंद्र जडेजा और वाॅशिंगटन सुंदर अच्छी बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन आपको पहले टेस्ट मैच में अपने बेस्ट स्पिनर के साथ खेलने उतरना चाहिए। मेरी पसंद है कि आप अपने स्पेशलिस्ट बल्लेबाजों और गेंदबाजों के साथ खेलें, मुकाबले में अश्विन मेरी पसंद हैं।
बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) का फुल शेड्यूल
पहला टेस्ट 22-26 नवंबर: पर्थ स्टेडियम, पर्थ
दूसरा टेस्ट 6-10 दिसंबर: एडिलेड ओवल, एडिलेड
तीसरा टेस्ट 14-18 दिसंबर: द गाबा, ब्रिसबेन
चौथा टेस्ट 26-30 दिसंबर: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न
पांचवां टेस्ट 3-7 जनवरी: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी
NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
4/30 का घातक स्पेल! गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, कुंबले और श्रीनाथ के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल
SM Trends: 7 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

