Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले विराट कोहली की टीम में हुआ बड़ा फेरबदल, इस अनजान प्लेयर की हुई एंट्री

Omkar Salvi (Photo Source: X)

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने कोचिंग स्टाफ में बाद बदलाव किया है। आरसीबी ने आगामी 2025 आईपीएल सीजन के लिए ओमकार साल्वी को अपना तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। 43 वर्षीय कोच, अपने व्यापक घरेलू अनुभव के साथ RCB को इस सीजन में खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे। आईपीएल के इतिहास में RCB अभी तक एक भी बार खिताब नहीं जीत पाई है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ओमकार साल्वी को तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है और जल्द ही आरसीबी की ओर से आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। उनकी नियुक्ति फ्रेंचाइजी के लिए रणनीतिक समय पर हुई है। RCB 2025 के आईपीएल सीजन और मेगा ऑक्शन से पहले अपने बैकरूम स्टाफ को मजबूत करना चाहती है।

Omkar Salvi के अंडर में मुंबई ने जीता था रणजी ट्रॉफी का खिताब

ओमकार साल्वी भले ही उतने जाने-माने कोच न हो, लेकिन घरेलू स्तर पर उनकी काफी ज्यादा उपलब्धियां हैं। साल्वी 2023-24 सीजन से पहले मुंबई के हेड कोच के रूप में जुड़े और उन्होंने आते ही मुंबई को 42वीं रणजी ट्रॉफी जिताई। 8 सालों बाद यह मुंबई का पहला रणजी खिताब था और एमसीए ने बाद में साल्वी को एक और सीजन के लिए बरकरार रखने का फैसला किया। इतना ही नहीं फिर उनके अंडर में मुंबई ने 27 साल बाद ईरानी कप जीता।

ओमकार साल्वी का बतौर खिलाड़ी कोई ज्यादा अनुभव नहीं है। वो साल 2005 में रेलवे के लिए सिर्फ एक मैच खेले हैं.उन्होंने करियर में सिर्फ एक ही विकेट हासिल किया लेकिन खिलाड़ियों के बीच में वो बतौर कोच काफी पॉपुलर हैं। इस साल भी उनकी कोचिंग में मुंबई रणजी ट्रॉफी के एलिट ग्रुप में तीसरे नंबर पर है। टीम ने 5 मैचों में 22 अंक बनाए हुए हैं। साल्वी को आईपीएल का भी अनुभव है. वो कोलकाता नाइट राइडर्स के असिस्टेंट बॉलिंग कोच भी रह चुके हैं।

इससे पहले आरसीबी ने दिनेश कार्तिक को आईपीएल 2025 के लिए अपना मेंटर और बैटिंग कोच नियुक्त किया था। कार्तिक और साल्वी इससे पहले केकेआर में भी साथ काम कर चुके हैं।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: 5वें टी20 मैच भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, किए 2 बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर...

मिचेल सैंटनर को जैकब डफी पर बड़ा भरोसा, बोले- ‘अब वही होंगे हमारी गेंदबाजी के लीडर’

Mitchell Santner(Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज जैकब डफी पर पूरा...

ENG vs IND: सीरीज गंवाने के बाद भारतीय खेमे में हलचल, कोचिंग स्टाफ के कई सदस्यों के इस्तीफा देने की खबर: रिपोर्ट्स

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) आयरलैंड में निराशाजनक प्रदर्शन और इंग्लैंड के खिलाफ भी टी20आई सीरीज हारने के बाद, खबर है कि बीसीसीआई राष्ट्रीय टीम के सपोर्ट स्टाफ...

ना कोहली, ना सचिन: लॉर्ड्स के मैदान पर ये अनोखा कारनामा करने वाली पहली भारतीय बनीं हरमनप्रीत कौर

Harmanpreet Kaur achieves historic all-format milestone at Lord’s (image via getty) शुक्रवार, 10 जुलाई को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन, भारतीय महिला...