Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने दिखाया कमाल का जज्बा, चोट के बावजूद एक हाथ से की बल्लेबाजी और…

Ashton Agar (Photo Source: X)

शेफील्ड शील्ड 2024-25 का 11वां मुकाबला वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया के बीच मेलबर्न में 15-18 नवंबर तक खेला गया। विक्टोरिया ने मुकाबले में 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। विक्टोरिया की टीम ने भले ही मैच जीता हो, लेकिन इस वक्त वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी एश्टन एगर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

एश्टन एगर ने विक्टोरिया के खिलाफ मुकाबले की दूसरी पारी में चोट के बावजूद एक हाथ से बल्लेबाजी की। टीम के लिए उनके इस जज्बे की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है।

एश्टन एगर ने पांच गेंदों का किया सामना

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एश्टन एगर को खेल के तीसरे दिन कंधे में चोट लगी थी, चौथे दिन उनके नहीं खेलने उम्मीद थी। लेकिन खिलाड़ी ने अपने जज्बे से सबको हैरान कर दिया। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने 310 के स्कोर पर 9 विकेट गंवा दिए थे, जब एश्टन बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में आए। एश्टन ने फिर जोल कर्टिस के साथ मिलकर 15 रन की साझेदारी निभाई और इसी के चलते कर्टिस ने अपना शतक भी पूरा किया।

एश्टन एगर ने दूसरी पारी में केवल पांच गेंदें खेली और चोट के बावजूद विक्टोरिया के गेंदबाजों ने उनके लिए ज्यादा मुश्किलें खड़ीं की। उनका स्वागत एक बाउंसर से किया गया, जो उनके हाथ पर लगी। बाद में, उन्होंने कुछ गेंदों को डिफेंड किया। वह सैम इलियट के खिलाफ आउट हुए और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया 325 के स्कोर पर ऑलआउट हुई।

यहां देखें वीडियो-

Brave stuff by Ashton Agar who batted one-handed due to a shoulder injury to add 15 runs for the 10th wicket 💪 #SheffieldShield pic.twitter.com/WZQ3pqw9qZ

— cricket.com.au (@cricketcomau) November 18, 2024

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची विक्टोरिया

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया के बीच हुए मुकाबले की बात करें तो, एश्टन टर्नर की टीम शुरुआत से ही बल्ले से स्ट्रगल करती हुई नजर आई। टीम पहली पारी में 167 पर सिमट गई थी। इसके जवाब में विक्टोरिया की टीम ने पहली पारी में 373 रन बनाए।

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने फिर दूसरी पारी में जोल कर्टिस (119) और हिल्टन कार्टराईट (78) के चलते 325 रन बनाए। विक्टोरिया को जीत के लिए 120 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया।

विक्टोरिया की टीम इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई, जबकि वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमों ने अब तक 2 मैच जीते हैं, एक ड्रॉ और एक में हार का सामना किया है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, डिजाइन में जोड़ा गया नीले रंग का नया टच

Punjab Kings Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। पिछले सीजन में टीम का...

द हंड्रेड ऑक्शन में बड़ा उलटफेर, हारिस रऊफ और शादाब खान पहले राउंड में रहे अनसोल्ड

Haris Rauf (Image credit Twitter – X) दा हंड्रेड  के पहले मेन्स ऑक्शन में एक बड़ा चौंकाने वाला नतीजा देखने को मिला। अनुभवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ़ पहले राउंड में बिना...

विराट कोहली लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए पहले से कहीं ज्यादा बेताब होंगे: इरफान पठान

Irfan pathan and virat kohli (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के बाद, अब क्रिकेट फैंस आईपीएल 2026 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे...

BCCI सिलेक्टर्स के ‘टाइम टू मूव ऑन’ कहने पर सचिन तेंदुलकर का हैरान करने वाले रिएक्शन!

Sachin Tendulkar (image via getty) सचिन तेंदुलकर, जिन्हें “क्रिकेट का भगवान” कहा जाता है, के लिए 2012 में सबसे मुश्किल समय तब आया जब बीसीसीआई के सिलेक्टर्स ने इशारा किया...