Skip to main content

ताजा खबर

BGT से पहले ये आंकड़े देख कर बढ़ सकती है बुमराह की टेंशन, अकेले पैट कमिंस ने…..

AUS vs IND (Photo Source: X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में होने वाला है। हाल ही में अपने घर पर न्यूजीलैंड से क्लीन स्वीप का सामना करने के बाद भारतीय टीम पर इस सीरीज में काफी दबाव होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 3-0 से हारने के बाद भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की राह मुश्किल हो गई है। अगर भारत को अब WTC फाइनल में पहुंचना है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

BGT जीतने के लिए टीम इंडिया को तीनों डिपार्टमेंट (बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग) में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के लिए भारतीय टीम के पेस अटैक उतना अनुभवी नहीं है, जितना कि मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया का है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारतीय टीम के सभी पेसर मिलकर अभी तक टेस्ट क्रिकेट में इतनी विकेट नहीं निकाल पाए हैं, जितनी विकेट ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस के खाते में हैं।

AUS vs IND: ऑस्ट्रेलिया की तुलना में भारत का गेंदबाजी अटैक है बेहद कमजोर

पर्थ टेस्ट मैच के लिए पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड प्लेइंग XI का हिस्सा हैं। इन तीनों के टेस्ट विकेटों की संख्या 900 है, जबकि भारतीय टीम के चार पेसर मिलकर भी तक 265 विकेट ही झटक पाए हैं। इस तरह गेंदबाजी के मामले में भारत के मुकाबले ऑस्ट्रेलियाई टीम की ताकत तीन गुनी होगी।

टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने 173, मोहम्मद सिराज ने 80, आकाश दीप ने 10 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट निकाले हैं। इन चारों के विकेटों की संख्या 265 है, जबकि अकेले ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस टेस्ट क्रिकेट में 269 विकेट ले चुके हैं। वहीं हर्षित राणा और नीतीश रेड्डी ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है।

हालांकि जब टीम इंडिया ने पिछली बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था तब भी भारत का पेस अटैक ऑस्ट्रेलिया की तुलना में काफी कमजोर था, फिर भी भारतीय टीम कंगारुओं को उनके घर पर हराने में कामयाब रही थी। ऐसे में अब देखना ये दिलचस्प होगा कि, टीम इंडिया इस बॉर्डर गावस्कर सीरीज में कैसा प्रदर्शन करती है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...