Skip to main content

ताजा खबर

BGT 2024-25: रवि शास्त्री ने किया गौतम गंभीर के ऊपर से बोझ कम, पर्थ टेस्ट की टीम इंडिया की प्लेइंग XI को लेकर रखा अपना पक्ष

Akash Deep, Jasprit Bumrah And Mohamad Siraj (Pic Source-X)

पूर्व खिलाड़ी रवि शास्त्री ने आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के लिए अपने तीन तेज गेंदबाजों को चुन लिया है। उनके मुताबिक पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में टीम इंडिया को जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप को अपनी प्लेइंग XI में शामिल करना चाहिए।

बता दें कि, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जाएगा। इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। टीम इंडिया के लिए इस टेस्ट सीरीज को जीतना बेहद जरूरी है। अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करना होगा और कम से कम चार मुकाबले जीतने होंगे।

रवि शास्त्री के मुताबिक जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप पहले टेस्ट में धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जसप्रीत बुमराह की बात की जाए तो उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में गिना जाता है और इस अनुभवी खिलाड़ी का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में बेहतरीन रहा है।

आकाश दीप ने भी अभी तक अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में घातक गेंदबाजी की है जबकि मोहम्मद सिराज का भी प्रदर्शन शानदार रहा है। मोहम्मद सिराज पिछले कुछ समय से अपने बेहतरीन फॉर्म में नजर नहीं आए हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

पर्थ टेस्ट को अपने नाम करना चाहेगी टीम इंडिया

बता दें कि, टीम इंडिया ने इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी जिसमें उन्हें 0-3 से हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी खिलाड़ियों को घातक प्रदर्शन करना होगा।

ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो टीम इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। पर्थ टेस्ट से पहले भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज शुभमन गिल भी चोटिल हो चुके हैं। अब देखना यह है कि टीम इंडिया किन खिलाड़ियों को अपनी प्लेइंग XI में शामिल करती है?

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: 5वें टी20 मैच भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, किए 2 बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर...

मिचेल सैंटनर को जैकब डफी पर बड़ा भरोसा, बोले- ‘अब वही होंगे हमारी गेंदबाजी के लीडर’

Mitchell Santner(Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज जैकब डफी पर पूरा...

ENG vs IND: सीरीज गंवाने के बाद भारतीय खेमे में हलचल, कोचिंग स्टाफ के कई सदस्यों के इस्तीफा देने की खबर: रिपोर्ट्स

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) आयरलैंड में निराशाजनक प्रदर्शन और इंग्लैंड के खिलाफ भी टी20आई सीरीज हारने के बाद, खबर है कि बीसीसीआई राष्ट्रीय टीम के सपोर्ट स्टाफ...

ना कोहली, ना सचिन: लॉर्ड्स के मैदान पर ये अनोखा कारनामा करने वाली पहली भारतीय बनीं हरमनप्रीत कौर

Harmanpreet Kaur achieves historic all-format milestone at Lord’s (image via getty) शुक्रवार, 10 जुलाई को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन, भारतीय महिला...