Skip to main content

ताजा खबर

“AUS में उनके गुस्से का असली टेस्ट होगा, अगर सीरीज अच्छी नहीं जाती है तो..”- हेड कोच GG को लेकर बोले पूर्व क्रिकेटर

Gautam Gambhir (Photo Source: X)

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का आगाज 22 नवंबर से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा और यह सीरीज गौतम गंभीर का टीम इंडिया के साथ भविष्य तय करेगी। दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप होने के बाद कुछ रिपोर्ट्स ऐसी सामने आई जिसमें कहा गया है कि अगर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम उनकी कोचिंग में अच्छा परफॉर्म नहीं करती तो उनसे टेस्ट टीम की कोचिंग छीनी जा सकती है।

कुछ रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया गया कि विकेट के चयन को लेकर गंभीर और टीम के सीनियर सदस्य एकमत नहीं थे। ऐसे में उनके लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा काफी अहम होने वाला है। इस बीच गंभीर के सपोर्ट में पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह सामने आए हैं। उनका कहना है कि गंभीर पर दोष मढ़ा जा रहा है।

Harbhajan Singh ने Gautam Gambhir के सपोर्ट में दिया बड़ा बयान

हरभजन ने जतिन सप्रू के यूट्यूब चैनल पर कहा, “जब से गौतम कोच बने हैं, तब से वे न तो बल्लेबाजी करने गए हैं और न ही गेंदबाजी करने। अचानक वे कोच बन गए हैं और नतीजे खराब हो गए हैं। पूरा दोष गौतम गंभीर पर मढ़ा जा रहा है। उन्होंने बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं की है, उन पर दोष नहीं लगाया जा सकता।

आपका प्लान रैंक टर्नर बनाने का था, और प्लान उल्टा पड़ गया। उन्हें जानने के बाद, मुझे लगता है कि उनका दिल सही जगह पर है। वे हमेशा टीम के बारे में सोचते हैं, हमारे लिए उन्हें जज करना अभी बहुत जल्दी है। उन्हें समय दें। बड़ी टीमों को चलाना आसान नहीं है।”

भज्जी ने आगे कहा, “बड़ी टीमों को चलाना मुश्किल है, हर किसी को समय लगता है। अगर नतीजे अच्छे होते, तो हर कोई कहता ‘देखो, गौतम टीम को जीत दिला रहे हैं’। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज महत्वपूर्ण है, बहुत सी चीजों का टेस्ट किया जाएगा। गौतम गंभीर जो बाहर बैठे होंगे, उनके गुस्से और धैर्य को टेस्ट किया जाएगा। वह बाहर से कुछ भी नियंत्रित नहीं कर सकते, बड़े खिलाड़ी किनारे पर बैठकर निराश हो जाते हैं।

यह टेस्ट गंभीर को पास करना होगा। यह दौरा गंभीर के लिए बहुत अहम है। इस देश में, हर किसी की अपनी राय होती है। गौतम गंभीर निराश महसूस कर रहे होंगे, वे रडार पर हैं। अगर सीरीज अच्छी नहीं जाती है, तो गंभीर को नुकसान उठाना पड़ेगा। मैं चाहता हूं कि वे शांत रहें और टीम अच्छा प्रदर्शन करे।”

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting Long-Standing World Record vs New Zealand (image via getty) Virat Kohli breaks Ricky Ponting record: शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे...

4/30 का घातक स्पेल! गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, कुंबले और श्रीनाथ के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

NZ vs IND: Gurnoor Brar Bags 4/30 Against New Zealand to Register Third-Best ODI Figures by an Indian in NZ (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड...

SM Trends: 7 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर...

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...