Skip to main content

ताजा खबर

‘बहुत अधिक’ की उम्मीद नहीं IPL 2025 ऑक्शन से पहले बिडर्स को लेकर रिशाद हुसैन

Rishad Hossain (Image Credit- Twitter X)

IPL 2025 Auction: आईपीएल के आगामी सीजन के लिए होने वाले ऑक्शन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि यह बार यह मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में 24 और 25 नवंबर को देखने को मिलेगा।

इस ऑक्शन में आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने करीब 574 खिलाड़ियों को नीलामी के लिए शाॅर्टलिस्ट किया है। इन खिलाड़ियों पर इस आगामी ऑक्शन में जमकर पैसा बरसने की पूरी उम्मीद है।

दूसरी ओर, अब इस ऑक्शन से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम के 22 वर्षीय युवा स्पिनर रिशाद हुसैन (Rishad Hossain) का बड़ा बयान सामने आया है। हुसैन का कहना है कि उन्हें ऑक्शन में ज्यादा पैसा मिलने की उम्मीद नहीं है। साथ ही उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने की इच्छा जताई है।

Rishad Hossain ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि IPL 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले डेलीस्टार के साथ एक चर्चा में रिशाद हुसैन ने कहा- आईपीएल में खेलने की हर किसी की इच्छा होती है। लेकिन मैं बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं रखता, मैं बहुत अधिक आशा नहीं रखता, ताकि मुझे चोट न खानी पड़े।

मैंने ऐसा कुछ नहीं सोचा। मान लीजिए मैंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलने के बारे में सोचा, लेकिन अगर मुझे दूसरी टीम ने चुन लिया, तब मुझे बुरा लग सकता है।

गौरतलब है कि हुसैन को BBL में होबार्ट हरिकेंस द्वारा चुना गया है, लेकिन वह ग्लोबल सुपर लीग में बांग्लादेश के रंगपुर राइडर्स के लिए खेलने को लेकर चिंतित है। हुसैन ने आगे कहा- मैं पहले से किसी लक्ष्य के बारे में नहीं सोचता, मैं बस मैच दर मैच इसे जारी रखना चाहता हूं।

मैं सामान्य योजना के साथ चलूंगा, क्योंकि हमारी प्रतिद्वंद्वी चार अलग-अलग टीमों से है। मैं उनके खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा। यदि आप एक स्थान पर अच्छा खेलते हैं, तो कुछ अन्य स्थानों पर संभावनाएं बढ़ जाएंगी। मैं अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting Long-Standing World Record vs New Zealand (image via getty) Virat Kohli breaks Ricky Ponting record: शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे...

4/30 का घातक स्पेल! गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, कुंबले और श्रीनाथ के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

NZ vs IND: Gurnoor Brar Bags 4/30 Against New Zealand to Register Third-Best ODI Figures by an Indian in NZ (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड...

SM Trends: 7 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर...

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...