Skip to main content

ताजा खबर

एशेज में मैथ्यू हेडन को आउट करने पर माइकल वॉन ने अब जाकर मांगी हास्यास्पद माफी, जानें पूरा मामला

Michael Vaughan (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) हाल में ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन से मजाकिया तौर पर मांफी मांगते हुए नजर आए हैं। बता दें कि एशेज सीरीज के दौरान हुए एक मैच में हेडन के आउट होने पर, वाॅन को उनकी कप्तानी के लिए शाबाशी मिली थी, लेकिन हेडन किसी और ही वजह से आउट हुए थे। वाॅन ने हाल में ही इस मजेदार वाक्या का खुलासा Club Prairie Fire Podcast में किया है।

इस पाॅडकास्ट में वाॅन ने उस मैच के दौरान हेडन के आउट होने को लेकर कहा- हे हाडोस (मैथ्यू हेडन), वास्तव में मुझे आपसे माफी मांगनी चाहिए। एजबेस्टन में दूसरे दिन, आप बल्लेबाजी के लिए निकले और मुझे सुबह की पहली गेंद पर मैथ्यू होगार्ड की गेंद पर शॉर्ट एक्स्ट्रा कवर पर एंड्रयू स्ट्रॉस की जगह किसी और खिलाड़ी को फील्ड पर लगाने के लिए और कैच आउट करने की सामरिक प्रतिभा का क्रेडिट दिया गया।

वाॅन ने आगे कहा- आपको इसका एहसास नहीं है, स्ट्रॉसी (एंड्रयू स्ट्रॉस) बकवास कर रहा था। वह पिच पर देर से आया, और स्लिप की ओर दौड़ने के बजाय, मैंने उसे सिर्फ एक्स्ट्रा कवर पर रुकने के लिए कहा, क्योंकि वह उस समय वाॅशरूम का इस्तेमाल करने की वजह से मैदान से बाहर थे, और उनकी जगह स्लिप में कोई और था।

देखें माइकल वाॅन की यह वीडियो

Vaughany has an apology for Matthew Hayden 🇦🇺 after sharing one of the great Ashes stories 😂 about how he got lucky with some of his field placements 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 in the Series!#ClubPrairieFire pic.twitter.com/pp2mJnuliG

— Club Prairie Fire (@clubprairiefire) November 17, 2024

 

दूसरी ओर, आपको बता दें कि मैथ्यू हेडन ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटरों में से एक हैं। उनका जन्म 29 अक्टूबर 1971 को क्वींसलैंड में हुआ था। हेडन ने अपने करियर में 103 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 50.74 की औसत से 8625 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 30 शतक और 29 अर्धशतक निकले हैं।

साथ ही हेडन ने 161 वनडे मैचों में भी ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उन्होंने 43.8 की औसत से 6133 रन बनाए। साल 2001 में हेडन को ऑस्ट्रेलिया का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर चुना गया। हेडन को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के लिए आज भी याद किया जाता है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting Long-Standing World Record vs New Zealand (image via getty) Virat Kohli breaks Ricky Ponting record: शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे...

4/30 का घातक स्पेल! गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, कुंबले और श्रीनाथ के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

NZ vs IND: Gurnoor Brar Bags 4/30 Against New Zealand to Register Third-Best ODI Figures by an Indian in NZ (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड...

SM Trends: 7 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर...

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...