Skip to main content

ताजा खबर

17 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)

1) WI vs ENG: वेस्टइंडीज ने चौथे T20I में इंग्लैंड को दी करारी शिकस्त, सीरीज में दर्ज की पहली जीत

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच चौथा T20I मैच शनिवार, 16 नवंबर को डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया में खेला गया। इंग्लैंड ने पहले ही सीरीज पर कब्जा कर लिया है और वह क्लीन स्वीप की उम्मीद कर रही थी। हालांकि, वेस्टइंडीज ने चौथे टी-20 में 5 विकेट से जीत दर्ज कर इंग्लंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

2) पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर साधा निशाना, कहा- वह भारतीय टीम के लिए उपयुक्त नहीं हैं

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 खेलने के लिए बिल्कुल तैयार है। वहीं सीरीज से पहले दोनों खेमों से बयानबाजी का दौर जारी है। इसी कड़ी में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि गंभीर हेड कोच पद के लिए फिट नहीं हैं। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में 22 नवंबर से खेला जाएगा।

3) ‘अगर मैं उनकी जगह होता तो…’, पूर्व क्रिकेटर ने रोहित शर्मा के पर्थ टेस्ट में नहीं खेलने पर दिया चौंकाने वाला बयान

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी वाइफ रितिका सजदेह ने बेटे को जन्म दिया है। बच्चे की जन्म की संभावनाओं के चलते ही रोहित शर्मा टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं गए थे। अब बेटे के जन्म के बाद रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित पर्थ टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि वह परिवार के साथ रहेंगे। इस बीच भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली चाहते हैं कि रोहित शर्मा जल्द से जल्द पर्थ टेस्ट के लिए रवाना हो।

4) “अपना करियर खत्म मत करो”- टेस्ट कप्तान नहीं बनना चाहते थे रोहित, फिर गांगुली ने किया उन्हें राजी

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान और खिलाड़ी सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। गांगुली ने यह खुलासा किया कि जब विराट कोहली ने जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद कप्तानी की भूमिका छोड़ने का फैसला किया तो रोहित शर्मा अपने वर्कलोड को देखते हुए टेस्ट कप्तान बनने के लिए तैयार नहीं थे। हालांकि गांगुली ने रोहित को इसके लिए मनाया और उन्होंने तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की अगुवाई की।

5) IPL 2025: आकाश चोपड़ा को है उम्मीद, चेन्नई सुपर किंग्स निश्चित रूप से केएल राहुल को खरीदेगी

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने कप्तान केएल राहुल को रिलीज कर दिया। इसके बाद केएल राहुल ने LSG से अलग होने पर अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि वे एक नई शुरुआत चाहते हैं, ऐसी जगह खेलना चाहते हैं, जहां उन्हें थोड़ी आजादी मिले। वह नए विकल्प तलाशना चाहते हैं। इस बीच भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को केएल राहुल के लिए बोली लगाने की सलाह दी है।

6) सचिन तेंदुलकर ने तीन पेड़ की फोटो की पोस्ट, तो फैंस को स्टीव बकनर की खराब अंपायरिंग आई याद, देखें खिलाड़ी की पोस्ट

पूर्व भारतीय दिग्गज और क्रिकेट खेल के भगवान कहे जाने वाले महान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने, आज 17 नवंबर को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक फोटो शेयर की है। सचिन तेंदुलकर द्वारा यह फोटो शेयर करने के बाद, पूर्व कैरेबियाई अंपायर स्टीव बकनर चर्चा में आ गए हैं। गौरतलब है कि बकनर ने अपने अंपायरिंग करियर में सचिन को लेकर कई विवादास्पद फैसले दिए, जिसकी वजह से ना सिर्फ मैच का नतीजा बदला, बल्कि ये फैसले क्रिकेट जगत में भी चर्चा का विषय रहे थे। पूर्व अंपायर द्वारा सचिन को लेकर दिए गए कुछ फैसलों की आज तक निंदा की जाती है।

7) ऑस्ट्रेलिया में पूरा टशन दिखा रहे हैं Sarfaraz Khan, विदेश पिच पर रोशन करना चाहेंगे अपना नाम

Sarfaraz Khan ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए काफी बेताब है, ऐसे में ये खिलाड़ी कड़ी तैयारी करने में लगा हुआ है। इसी कड़ी में सरफराज ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक रील वीडियो शेयर की है, जिसमें इस बल्लेबाज का उत्साह देखने लायक है और फैन्स को भी वो रील वीडियो काफी पसंद आ रही है।

8) OMG! अपनी खास तस्वीरों के लिए जोरदार कैप्शन लिखा है इस बार Dhruv Jurel ने

बेहद कम समय में Dhruv Jurel ने खुद को इंटरनेशनल क्रिकेट में साबित किया है, ऐसे में अब वो टेस्ट टीम का धीरे-धीरे प्रमुख हिस्सा बनते जा रहे हैं। वहीं पंत के टीम में होते हुए जुरेल को ज्यादा मौके तो नहीं मिले हैं, लेकिन जब भी इस खिलाड़ी को 22 गज पर खेलने का मौका मिला है जुरेल ने अपने बल्ले का दम दिखाया और अब वो ऑस्ट्रेलिया में भी ये कारनामा करने के लिए बेताब हैं।

9) Devisha और Suryakumar Yadav ने एक-दूसरे के लिए जताया प्यार, सोशल मीडिया पोस्ट हुआ वायरल

Suryakumar Yadav की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 प्रारूप में गजब का प्रदर्शन कर रही है, दूसरी ओर SKY के लिए आज का दिन काफी खास है। सूर्यकुमार यादव और उनकी वाइफ Devisha का सोशल मीडिया पोस्ट इस समय सुपर वायरल हो रहा है और फैन्स को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। Suryakumar Yadav की वाइफ Devisha ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

10) 22 गज पर वापसी कर भावुक हुए Mohammed Shami, इंस्टा पोस्ट के जरिए शेयर की मन की बात

लगभग एक साल के बाद Mohammed Shami फिर से प्रोफेशनल क्रिकेट खेलते हुए नजर आए हैं, जहां हाल ही रणजी ट्रॉफी के मैच के जरिए शमी की क्रिकेट में वापसी हुई है। साथ ही इस मैच शमी का प्रदर्शन शानदार रहा और उसी को लेकर अब सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है। आपको बता दें कि, BGT के लिए जिस टीम इंडिया का ऐलान हुआ है, उस टीम में Mohammed Shami का नाम नहीं है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting Long-Standing World Record vs New Zealand (image via getty) Virat Kohli breaks Ricky Ponting record: शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे...

4/30 का घातक स्पेल! गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, कुंबले और श्रीनाथ के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

NZ vs IND: Gurnoor Brar Bags 4/30 Against New Zealand to Register Third-Best ODI Figures by an Indian in NZ (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड...

SM Trends: 7 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर...

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...