Skip to main content

ताजा खबर

‘KKR अभी भी उनकी सर्विस के लिए बोली लगा सकती है’ IPL 2025 ऑक्शन से पहले श्रेसस अय्यर को लेकर सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar and Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2025 के लिए ऑक्शन इस बार 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में होने वाला है। इस ऑक्शन में शामिल सभी 10 फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों की खरीद, अपनी-अपनी बची टीम को पूरा करना चाहेंगी।

दूसरी ओर, इस ऑक्शन के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ा बयान दिया है। गावस्कर का कहना है कि KKR अभी भी उनकी सर्विस के लिए बोली लगा सकती है।

गौरतलब है कि अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने साल 2024 का आईपीएल टाइटल अपने नाम किया था। हालांकि, रिटेन किए जा रहे पैसों की असहमति की वजह से फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया है। केकेआर ने रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, हर्षित राणा और रमनदीप सिंह को रिटेन किया है।

सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि IPL 2025 के ऑक्शन से पहले, गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ चर्चा करते हुए गेम प्लान शो पर कहा- पिछले साल (आईपीएल 2024) जब केकेआर जीती थी, तो श्रेयस अय्यर कप्तान थे। जैसा कि मैंने पहले भी ऋषभ पंत के लिए कहा था, कई बार फीस को लेकर असहमति हो सकती है।

गावस्कर ने आगे कहा- हालांकि, मुझे यह भी लगता है कि श्रेयस अय्यर के नीलामी में आने के बाद, केकेआर भी उनकी सर्विस के लिए बोली लगा सकता है। अगर केकेआर बोली नहीं लगाती है, तो मुझे लगता है कि दिल्ली ऐसा करेगी।

गावस्कर ने आगे दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज किए स्टार भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर कहा- दिल्ली उन्हें चाहेगी, क्योंकि अगर ऋषभ पंत उनकी टीम में नहीं हैं, तो उन्हें भी एक कप्तान ढूंढना होगा। इसलिए, मुझे लगता है कि दिल्ली निश्चित रूप से आरटीएम कार्ड का उपयोग करने या ऑक्शन में ऋषभ पंत को अपनी टीम में वापिस लाने की कोशिश करेगी।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: 5वें टी20 मैच भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, किए 2 बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर...

मिचेल सैंटनर को जैकब डफी पर बड़ा भरोसा, बोले- ‘अब वही होंगे हमारी गेंदबाजी के लीडर’

Mitchell Santner(Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज जैकब डफी पर पूरा...

ENG vs IND: सीरीज गंवाने के बाद भारतीय खेमे में हलचल, कोचिंग स्टाफ के कई सदस्यों के इस्तीफा देने की खबर: रिपोर्ट्स

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) आयरलैंड में निराशाजनक प्रदर्शन और इंग्लैंड के खिलाफ भी टी20आई सीरीज हारने के बाद, खबर है कि बीसीसीआई राष्ट्रीय टीम के सपोर्ट स्टाफ...

ना कोहली, ना सचिन: लॉर्ड्स के मैदान पर ये अनोखा कारनामा करने वाली पहली भारतीय बनीं हरमनप्रीत कौर

Harmanpreet Kaur achieves historic all-format milestone at Lord’s (image via getty) शुक्रवार, 10 जुलाई को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन, भारतीय महिला...