Skip to main content

ताजा खबर

16 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Suryakumar Yadav, Team India, Ravi Shastri & Rohit Sharma, Ritika Sajdeh (Photo Source: X)

1. दूसरी बार पिता बने Rohit Sharma, पत्नी रितिका ने दिया बेटे को जन्‍म

रोहित शर्मा के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने 15 नवंबर को बेटे को जन्म दिया है। रोहित और रितिका की इससे पहले एक बेटी हो चुकी है, जिसका नाम समायरा है। रोहित के परिवार के साथ-साथ यह खबर भारतीय टीम और इंडियन क्रिकेट फैन्स के लिए किसी बड़ी गुड न्यूज से कम नहीं है।

2. “यह एक स्पेशल जीत है और हमेशा मेरे साथ रहेगी”- SA के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद बोले SKY

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने चार मैचों की टी20 सीरीज 3-1 से अपने नाम की।  साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर जीतना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं रहा है। ऐसे में जब सूर्या की कप्तानी में भारत ने सीरीज जीता तो कप्तान ने इसे स्पेशल करार दिया। कप्तान ने कहा कि यह यादगार जीत हमेशा उनके साथ रहेगी।

3. सूर्या के इस जेस्चर ने जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर हो रही है उनकी तारीफ

मैच के दौरान जब टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडन मार्करम का विकेट गिरने पर जश्न मना रही थी तब रिंकू सिंह की इंडियन कैप मैदान पर गिर जाती है। जिस पर गलती से सूर्यकुमार यादव का पैर पड़ जाता है। लेकिन तुरंत ही सूर्या को अपनी गलती का एहसास होता है और वो कैप को उठाकर उसे चूम लेते हैं। इसके बाद वे कैप को रिंकू सिंह को लौटा देते हैं। सूर्या की देशभक्ति देखकर मैदान हर भारतीय फैंस उनकी तारीफ कर रहा है।

4. “भाई लोग वेलडन”- सीरीज जीतने के बाद सूर्या ने ड्रेसिंग रूम में दी विनिंग स्पीच, वीडियो जीत लेगा आपका दिल

सूर्या ने ड्रेसिंग रूम में कहा, ”भाई लोग वेलडन, बधाई। बहुत बढ़िया। सबको पता है कि विदेश में आकर सीरीज जीतना कितना चैलेंजिंग होता है। पिछली बार यहां आए थे तो सीरीज ड्रॉ रही थी। इस बार 2-1 से आगे होने के बावजूद हमने तय क्या कि किस तरह खेलना है। मुझे लगता है कि इस मैच में हर किसी ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। सभी को इसका क्रेडिट जाता है। बतौर टीम ने हमने यह सीरीज जीती। वैशाख, यश और जितेश का सपोर्ट करने के लिए थैंक्यू। आवेश तो एक मैच खेला है ना।

5. पर्थ टेस्ट के लिए रवि शास्त्री ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग XI, ईश्वरन को नहीं दी जगह, एक नाम चौंकाने वाला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होने जा रहा है। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने प्लेइंग XI चुना है जिसे देखने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट का कुछ का काम कुछ हद तक आसान कर दिया है।

पर्थ टेस्ट के लिए रवि शास्त्री की प्लेइंग XI– शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा/वॉशिंगटन सुंदर, नितीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज

6. “मैंने बहुत सी असफलताएं देखी हैं, और…”, जोहान्सबर्ग में शतक के बाद संजू सैमसन हुए इमोशनल

संजू सैमसन ने शतकीय पारी के बाद ब्रॉडकास्टर्स के साथ बातचीत के दौरान कहा, अभी यह बताना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि मेरी सांसें बहुत तेज चल रही हैं। मैंने अपने जीवन में बहुत सी असफलताएं देखी हैं, दो शतक और फिर दो शून्य, मैंने खुद पर विश्वास बनाए रखा, कड़ी मेहनत करता रहा और आज यह सफल हुआ। कुछ असफलताओं के बाद मेरे दिमाग में बहुत सी बातें चल रही थीं, अभिषेक ने शुरुआत में मेरी मदद की और फिर तिलक ने भी।

7. बेटे के जन्म के बाद Rohit Sharma ने शेयर किया खास पोस्ट, जो कुछ ही देर में हो गया सुपर वायरल

टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma एक बार फिर से पिता बन गए हैं, जहां उनकी वाइफ ने बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद रोहित के परिवार को हर कोई बधाई दे रहा है, इस बीच जूनियर हिटमैन के आने के बाद रोहित का भी पहला रिएक्शन सामने आया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। हिटमैन ने एक एनिमेटेड तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपना परिवार दिखाया। साथ ही तस्वीर में लिखा है FAMILY- The One Where We Are Four

8. इंस्टा पर Tilak Varma ने लिखी खास बात, फैन्स के साथ शेयर किए अपने जज्बात

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में जीत की कहानी लिखी, तो दूसरी ओर इस सीरीज में Tilak Varma और संजू का बल्ला जमकर बोला। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, तो आखिरी मैच जीतने के बाद तिलक ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने मैच की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- अविश्वसनीय एहसास! विशेष दिन, पूरी टीम को बधाई।

9. Sanju Samson के कारण महिला फैन के निकले आंसू, एक गेंद ने कर दिया खेल खराब

Sanju Samson के लिए साउथ अफ्रीका दौरा कभी खुशी और कभी गम जैसा रहा, जहां इस बल्लेबाज ने पहले और आखिरी मैच में शतक बनाया और बीच के दो मैचों में उनका खाता नहीं खुला। वहीं अफ्रीका टीम के खिलाफ हुए चौथे टी20 मैच में संजू ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके कारण एक महिला फैन के आंसू निकल गए। दरअसल, संजू ने पारी के दौरान एक शानदार छक्का लगाया, फिर गेंद सीधे जाकर एक महिला फैन को लगी, जिसके बाद वह रोने लगी थी।

10. ‘मेरे और बिश्नोई की पार्टनरशिप काम कर गई’, वरुण चक्रवर्ती साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीत पर

वरुण चक्रवर्ती ने कहा कि, पिछले दो मैच छोटी बाउंड्री के कारण चुनौतीपूर्ण रहे हैं। भले ही कुछ छक्के लगे, लेकिन एक गलत शॉट हमें विकेट दिला सकता है। हम सीरीज में तीन स्पिनरों के साथ उतरे और यह हमारे काम आया। उन्होंने कहा कि, मैंने और बिश्नोई ने साझेदारी की और यह काम कर गई। सबसे अच्छा तरीका आर्क से दूर रहना था और मैंने कुछ छोटी गेंदें फेंकी, जो वास्तव में मेरे लिए भी काम की थीं।

আরো ताजा खबर

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting Long-Standing World Record vs New Zealand (image via getty) Virat Kohli breaks Ricky Ponting record: शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे...