Skip to main content

ताजा खबर

सूर्या ने इस प्लेयर को बताया विराट का रिप्लेसमेंट, कहा- उसने अपने मौका का पूरा फायदा उठाया

Virat Kohli (Photo Source: X)

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए लगातार दो शतक जड़ने वाले तिलक वर्मा की जमकर तारीफ की है। सूर्या ने कहा कि इस युवा बल्लेबाज को जो जिम्मेदारी सौंपी गई थी उसे उन्होंने अच्छी तरह से निभाया। भारत ने चौथे और अंतिम मैच में 135 रन की बड़ी जीत दर्ज करके सीरीज 3-1 से अपने नाम की।

टी-20 में टीम इंडिया के लिए लंबे समय तक विराट कोहली ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी की, वहीं T20I से संन्यास लेने से पहले विराट कोहली इस फॉर्मेट में ओपनिंग की। उसके बाद से कई बल्लेबाज को नंबर तीन पर आजमाया गया। टी-20 वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत ने ओपन किया, लेकिन वहां टीम इंडिया की अधिक सफलता नहीं मिली।

तिलक के लिए शानदार मौका था और उसने इसका पूरा फायदा उठाया- सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार ने भी इस नंबर पर बल्लेबाजी की है लेकिन उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम दो मैच में तिलक को तीसरे नंबर पर भेजने का फैसला किया और इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने इसका पूरा फायदा उठाया। सूर्या ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि,‘‘मेरे दिमाग में यह बात घूम रही थी कि एक खिलाड़ी ने लंबे समय तक तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की और शानदार सफलताएं हासिल की।’’

SKY ने कहा, ‘‘इसलिए यह एक युवा बल्लेबाज के लिए शानदार मौका था और उसने इसका पूरा फायदा उठाया। हम दोनों ने इस पर बात की और उसने जिम्मेदारी संभाली। वह बोलते ही तैयार हो गया। उसने यहां जिस तरह से बल्लेबाजी की वह अद्भुत था। उम्मीद है कि वह केवल टी20 ही नहीं बल्कि सभी प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगा।’’

सूर्य कुमार ने कहा, ‘‘हमने टी20 विश्व कप जीतने से पहले कुछ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। हमने इस पर बात की थी कि आगे बढ़ने के लिए हमें किस तरह की क्रिकेट खेलनी होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल में हम अलग-अलग टीमों की तरफ से खेलते हैं लेकिन जब हम भारत की तरफ से खेलते हैं तो उसी तरह का प्रदर्शन करना चाहते हैं जैसा हम अपनी फ्रेंचाइजी टीमों के लिए करते हैं। हम उसी तरह की क्रिकेट खेलना चाहते हैं। टी20 विश्व कप के बाद हम उन्हीं चीजों का अनुसरण करते हुए आगे बढ़े।’’

আরো ताजा खबर

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting Long-Standing World Record vs New Zealand (image via getty) Virat Kohli breaks Ricky Ponting record: शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे...