Skip to main content

ताजा खबर

SA vs IND: किसे मिला POTM अवॉर्ड, किसने अपने नाम की प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड, जानिए यहां

SA vs IND (Photo Source: X)

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच चार मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज को सूर्या एंड कंपनी ने 3-1 से अपने नाम किया। इस सीरीज के आखिरी मैच में तो भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसी तबाही मचाई, जिसे साउथ अफ्रीकी टीम आने वाले कई सालों तक याद रखेगी। भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट पर 283 रन बनाए, जो टी20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर भी है।

इस सीरीज में संजू सैमसन और तिलक वर्मा दोनों ने दो-दो शतक लगाए। संजू सैमसन ने सीरीज के पहले और आखिरी मैच में शतक ठोका और तिलक ने तीसरे और चौथे मैच में सेंचुरी लगाई। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती ने अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाया और इस मिस्ट्री स्पिनर ने सीरीज के दौरान कुल 12 शिकार किए।

इतने खिलाड़ियों द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन के बाद प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड के लिए खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त कंप्टीशन था। चलिए बताते हैं कि कौन प्लेयर ऑफ द मैच बना, किसे प्लेयर ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी मिली और साथ ही कौन बना गेमचेंजर ऑफ द सीरीज?

चौथे टी-20 में किसे मिला प्लेयर ऑफ द मैच?

जोहानिसबर्ग के द वॉन्डरर्स स्टेडियम में खेले गए सीरीज के आखिरी मैच में भारत की ओर से वैसे तो संजू और तिलक दोनों ने शतक लगाए, लेकिन जहां संजू ने 56 गेंदों पर नॉटआउट 109 रन बनाए, वहीं तिलक ने 47 गेंदों पर नॉटआउट 120 रन की तूफानी पारी खेली। चूंकि तिलक की पारी का इम्पैक्ट ज्यादा नजर आया और इसीलिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

किसे मिला प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड?

प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड के लिए तिलक वर्मा और वरुण चक्रवर्ती के बीच कड़ी टक्कर थी, लेकिन यहां भी तिलक ने बाजी मारी। तिलक ने इस सीरीज में चार पारियों में 140 की औसत से कुल 280 रन बनाए। दो शतक लगाने के अलावा तिलक ने पहले मैच में 33 रनों की अहम पारी भी खेली थी। वहीं दूसरे मैच में उन्होंने 20 रन बनाए थे।

गेमचेंजर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड किसे मिला?

प्लेयर ऑफ द सीरीज के अलावा एक और अवॉर्ड पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में दिया गया, जिसका नाम था गेमचेंजर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड। यह अवॉर्ड वरुण चक्रवर्ती ने अपने नाम किया। वरुण ने चार मैचों में 11.50 की औसत से कुल 12 विकेट चटकाए, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: इंग्लैंड ने भारत को 5वें मैच में 56 रनों से हराया, 4-0 से जीती टी20आई सीरीज 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर...

‘इसकी वजह से मेरे पिता की हालात में सुधार हुआ’ टीम इंडिया में चयन के बाद छलका प्रभसिमरन सिंह दर्द

Prabhsimran singh (Image credit Twitter – X) पंजाब के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के लिए, जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में चयन किसी सपने के सच होने से कम...

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आई सामने, ये खिलाड़ी हुआ बाहर 

Team India (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। फिलहाल, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है।...

ENG vs IND: 5वें टी20 मैच भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, किए 2 बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर...