Skip to main content

ताजा खबर

16 नवंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

SA vs IND (Photo Source: X)

1) SA vs IND: भारत ने साउथ अफ्रीका को 135 रन से मात देकर 3-1 से सीरीज पर किया कब्जा

SA vs IND, 4th T20I: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग में खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 283 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.2 ओवरों में 148 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत ने 135 रनों से जीत दर्ज कर 3-1 से सीरीज अपने नाम की।

2) जोहान्सबर्ग में संजू सैमसन ने रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

संजू सैमसन ने चौथे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें, रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे दिग्गज ही नहीं दुनिया का कोई भी बल्लेबाज इस रिकॉर्ड के करीब नहीं पहुंच पाया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 में शतक लगाते ही संजू सैमसन टी20 इंटरनेशनल में एक सिंगल कैलेंडर ईयर में तीन शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

3) VIDEO: सिमलेन की गेंद पर अभिषेक शर्मा ने लगाया जबरदस्त छक्का, गेंद गई ग्राउंड से बाहर

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 283 रन ठोक दिए हैं। अभिषेक शर्मा ने जबरदस्त फॉर्म दिखाते हुए 18 गेंदों में 36 रनों की शानदार पारी खेली। अभिषेक ने अपनी पारी के दौरान एंडिले सिमलेन के खिलाफ एक शानदार छक्का लगाया, जिसका वीडियो फैंस के बीच काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।

4) IPL 2025 Players Auction List: 574 खिलाड़ी हुए शॉर्टलिस्ट, केवल 204 की ही चमकेगी किस्मत

IPL 2025 Players Auction List: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर (3ः30 बजे भारतीय समायनुसार) को जेद्दा, सऊदी अरब में होगा। ऑक्शन के लिए बीसीसीआई ने 574 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिसमें 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ी शामिल है। वहीं, 3 खिलाड़ी एसोसिएट नेशन से हैं। ऑक्शन में 318 भारतीय अनकैप्ड और 12 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। आपको बता दें, 574 खिलाड़ियों में से केवल 204 खिलाड़ियों की किस्मत चमकने वाली है, जिसमें से 70 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए होंगे।

5) BGT 2024-25 के लिए टीम इंडिया के साथ कब जुड़ेंगे मोहम्मद शमी, वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के बचपन के कोच मोहम्मद बदरुद्दीन ने खुलासा किया है कि वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बदरुद्दीन ने कहा कि बंगाल के तेज गेंदबाज एडिलेड में दूसरे बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट के बाद भारतीय टीम में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे। शमी ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी के जरिए क्रिकेट के मैदान में वापसी की और उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में 4 विकेट भी चटकाए।

6) Champions Trophy 2025: आईसीसी ने पाकिस्तान यात्रा से इनकार करने पर बीसीसीआई से लिखित जबाव मांगा, पढ़ें बड़ी खबर

हाल में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाकर खेलने से मना कर दिया है। दोनों देशों के बीच चल रहे खराब राजनीतिक रिश्ते की वजह से, बोर्ड ने यह कदम उठाने का फैसला किया है। हालांकि, अब खबर आ रही है कि क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आगामी टूर्नामेंट में बीसीसीआई द्वारा पाकिस्तान की यात्रा ना करने को लेकर एक लिखित स्पष्टीकरण जबाव मांगा है।

7) “पिता पक्षपाती होते हैं”, आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन के पिता के विवादित बयान पर दी प्रतिक्रिया

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, संजू सैमसन के पिता ने बहुत दिलचस्प बात कही है। उन्होंने कोहली, धोनी, रोहित और द्रविड़ के नाम के बाद जी लगाया और कहा कि उन्होंने उनके बेटे के करियर के 10 साल खराब कर दिए। मैं सोचने लगा कि क्या यह जरूरी भी है? मैं बहुत ईमानदार रहूंगा। उन्होंने कहा कि, चूंकि मैं भी एक पिता हूं, तो मैं कह सकता हूं कि पिता पक्षपाती होते हैं।

8) चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पर आया बड़ा अपडेट, आईसीसी ने पाकिस्तान को दी चेतावनी !

चैंपियंस ट्रॉफी 14 नवंबर को इस्लामाबाद पहुंची, जिसके बाद पीसीबी ने टूर ट्रॉफी के तहत इसे 16 से 24 नवंबर तक पूरे पाकिस्तान में ले जाने की घोषणा की। उसने यह ट्रॉफी स्कार्दू, मरी, हुंजा और मुजफ्फराबाद जैसे स्थानों पर ले जाने की बात कही। अब इस पर बीसीसीआई ने कड़ी आपत्ति जताई है। इसके बाद आईसीसी ने मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आईसीसी ने पीसीबी को चैंपियंस ट्रॉफी टूर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के किसी भी विवादित हिस्से में ले जाने से मना कर दिया है।

9) ‘किंग अब वहां आ गया है, जहां…’- पर्थ टेस्ट से पहले रवि शास्त्री ने विराट कोहली को लेकर कह दी बड़ी बात

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किंग कोहली के फॉर्म में लौटने की उम्मीद जताई है। भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। कोहली सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंचने वाले भारतीय खिलाड़ी थे। वहां पहुंचकर उन्होंने अपनी प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। टेस्ट मैच के शुरू होने से ठीक पहले शास्त्री ने कहा है कि किंग अब वहां आ गया है, जहां उसे बल्लेबाजी करना और रन बनाना बहुत पसंद है।

আরো ताजा खबर

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting Long-Standing World Record vs New Zealand (image via getty) Virat Kohli breaks Ricky Ponting record: शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे...