Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 Players Auction List: 574 खिलाड़ी हुए शॉर्टलिस्ट, केवल 204 की ही चमकेगी किस्मत

IPL Auction (Photo Source: X)

IPL 2025 Players Auction List: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर (3ः30 बजे भारतीय समायनुसार) को जेद्दा, सऊदी अरब में होगा। ऑक्शन के लिए बीसीसीआई ने 574 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिसमें 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ी शामिल है। वहीं, 3 खिलाड़ी एसोसिएट नेशन से हैं।

ऑक्शन में 318 भारतीय अनकैप्ड और 12 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। आपको बता दें, 574 खिलाड़ियों में से केवल 204 खिलाड़ियों की किस्मत चमकने वाली है, जिसमें से 70 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए होंगे।

81 खिलाड़ी 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरेंगे

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों का अधिकतम बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है और 81 खिलाड़ी इस बेस प्राइस के साथ उतरेंगे। वहीं, लोएस्ट बेस प्राइस 30 लाख रुपये है, जिसमें 320 खिलाड़ियों ने रजिस्टर करवाया है।

जोस बटलर, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह और मिचेल स्टार्क 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरेंगे। इन्हें मार्की खिलाड़ियों के सेट-1 में जगह मिली है। जबकि युजवेंद्र चहल, लियम लिविंगस्टोन, डेविड मिलर, केएल राहुल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ सेट-2 में हैं।

IPL 2025 Players Auction List: कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों का पूरा विवरण, उनके रिजर्व प्राइस के साथ-

 नंबर
कैप्ड/अनकैप्ड खिलाड़ी
खिलाड़ी
1
कैप्ड भारतीय
48
2
कैप्ड विदेशी
193
3
एसोसिएट
3
4
अनकैप्ड भारतीय
318
5
अनकैप्ड विदेशी
12

बेस प्राइस के अनुसार खिलाड़ियों की सूची-

नंबर
बेस प्राइस
खिलाड़ी
1
2.00 करोड़
81
2
1.50 करोड़
27
3
1.25 करोड़
18
4
1.00 करोड़
 23
5
75 लाख
92
6
50 लाख
8
7
40 लाख
5
8
30 लाख
320

IPL 2025 Mega Auction: सभी 10 फ्रेंचाइजियों का पर्स जानें-

मुंबई इंडियंस- 45 करोड़

कोलकाता नाइट राइडर्स- 51 करोड़

चेन्नई सुपर किंग्स- 55 करोड़

राजस्थान रॉयल्स- 41 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 83 करोड़

दिल्ली कैपिटल्स- 73 करोड़

गुजरात टाइटंस- 69 करोड़

लखनऊ सुपर जायंट्स- 69 करोड़

पंजाब किंग्स- 110.5 करोड़

सनराइजर्स हैदराबाद- 45 करोड़

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: इंग्लैंड ने भारत को 5वें मैच में 56 रनों से हराया, 4-0 से जीती टी20आई सीरीज 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर...

‘इसकी वजह से मेरे पिता की हालात में सुधार हुआ’ टीम इंडिया में चयन के बाद छलका प्रभसिमरन सिंह दर्द

Prabhsimran singh (Image credit Twitter – X) पंजाब के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के लिए, जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में चयन किसी सपने के सच होने से कम...

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आई सामने, ये खिलाड़ी हुआ बाहर 

Team India (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। फिलहाल, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जा रही है।...

ENG vs IND: 5वें टी20 मैच भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, किए 2 बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर...