
RCB (Photo Source: Getty Images)
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने विराट कोहली (21 करोड़), रजत पाटीदार (11 करोड़) और यश दयाल (5 करोड़) को रिटेन किया है। फ्रेंचाइजी ने फाफ डु प्लेसिस, मोहम्मद सिराज, ग्लेन मैक्सवेल, और विल जैक्स जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। आरसीबी ऑक्शन में 83 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरने वाली है।
IPL 2025 मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को जेद्दा, सऊदी अरब में होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु किन खिलाड़ियों को टारगेट करेगी और फाइनल स्क्वॉड क्या होगा? इसके लिए RCB फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है। इस बीच, CricTracker ने AI से ऑक्शन से पहले आरसीबी के लिए 18 सदस्यीय टीम बनाने को कहा। आइए आपको बताते हैं कि AI जनरेटेड टीम में किन-किन खिलाड़ियों को जगह मिली है।
AI जनरेटेड RCB की टीम में केएल राहुल है कप्तान
AI जनरेटेड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की 18 सदस्यीय टीम में केएल राहुल और युजवेंद्र चहल भी है, जो पहले फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं। साथ ही अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, फाफ डु प्लेसिस, मार्कस स्टोइनिस, वाशिंगटन सुंदर और लियम लिविंगस्टोन भी टीम का हिस्सा है।
बल्लेबाज
ऑलराउंडर
स्पिनर
तेज गेंदबाज
विराट कोहली
मार्कस स्टोइनिस
कर्ण शर्मा
मोहम्मद सिराज
फाफ डु प्लेसिस
वाशिंगटन सुंदर
युजवेंद्र चहल
यश दयाल
डेवोन कॉनवे
लियम लिविंगस्टोन
रीस टॉपली
माहिपाल लोमरोर
आकाश दीप
रजत पाटीदार
अर्शदीप सिंह
राहुल त्रिपाठी
ट्रेंट बोल्ट
केएल राहुल (कप्तान)
आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ने ऑक्शन से पहले कही यह बात
India Today के अनुसार आगामी मेगा ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट Mo Bobat ने बताया,
हम सभी 2025 के आईपीएल सीजन में जाने से पहले अपनी टीम के लिए एक मजबूत इंडियन कोर स्थापित करने की जरूरत के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं, और हमें लगता है कि हमारे रिटेंशन सही दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। विराट का आरसीबी के साथ लंबे समय तक जुड़ाव जारी रखना बहुत अच्छा है, मुझे विश्वास है कि खिलाड़ियों के एक नए ग्रुप को उनसे बहुत लाभ होगा। रजत और यश दोनों को भी रिटेन करना भी बहुत अच्छा है, दो बेहतरीन खिलाड़ी जो यूनिक स्किल और एबिलिटी प्रदान करते हैं। हमने टॉप इंडियन टैलेंट को बनाए रखते हुए अब अपनी ऑक्शन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हमारे पास तीन RTM और एक अच्छा पर्स भी है। यह मजेदार होना चाहिए!
IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त
DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

