Skip to main content

ताजा खबर

OTD: विराट कोहली के 50वें वनडे शतक की वजह से भारत ने पिछले साल वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई थी, तोड़ा था सचिन का रिकाॅर्ड 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली (Virat Kohli) ने आज के ही दिन, पिछले साल हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में इतिहास रचा था। बता दें कि इस मुकाबले में कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मैच में शतकीय पारी खेल, टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में मदद की थी।

तो वहीं यह कोहली का वनडे करियर में रिकाॅर्ड 50वां शतक था। इस शतक के साथ ही कोहली पूर्व महान क्रिकेटर और खेल के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के, वनडे में लगाए गए 49 शतक के ऐतिहासिक रिकाॅर्ड को तोड़ने वाले पहले क्रिकेटर बन गए थे। कोहली ने मुकाबले में 113 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 117 रनों की शानदार पारी खेली थी।

भारत ने मुकाबले को 70 रनों से जीता था

मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े पर खेले गए इस पहले सेमीफाइनल मैच के बारे में बताएं, तो भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए थे।

कोहली की शतकीय पारी के अलावा शुभमन गिल ने 80 और श्रेयस अय्यर ने 105 रनों की शानदार पारी खेली थी। गेंदबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी को 3 और ट्रेंट बोल्ट को 1 सफलता मिली थी।

तो वहींं जब न्यूजीलैंड भारत से मिले 398 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 48.5 ओवरों में 327 रनों के कुल स्कोर पर ऑलआउट हो गई। कीवी टीम के लिए बल्लेबाजी में डेरिल मिचेल ने 134 रनों की बेहतरीन पारी खेली, तो कप्तान केन विलियमसन ने 69 रनों का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाजों द्वारा रन ना बनाने की वजह से न्यूजीलैंड को मैच में 70 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

दूसरी ओर, टीम इंडिया की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली थी। खासकर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से, उन्होंने 9.5 ओवरों में 57 रन खर्चते हुए 7 विकेट हासिल किए थे। शमी के अलावा जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली थी।

One year of a record-breaking innings in Mumbai 👌👌#OnThisDay in 2023, Virat Kohli became the first batter to register 5⃣0⃣ ODI centuries 👏👏#TeamIndia | @imVkohli pic.twitter.com/uwGcxcVbHr

— BCCI (@BCCI) November 15, 2024

আরো ताजा खबर

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting Long-Standing World Record vs New Zealand (image via getty) Virat Kohli breaks Ricky Ponting record: शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे...