
Tim Southee (Photo Source: X)
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी (Tim Southee), इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद, टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं। अगर कीवी टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं पहुंची, तो इंग्लैंड के खिलाफ हैमिल्टन में होने वाला तीसरा टेस्ट मैच साउदी के टेस्ट क्रिकेट करियर का आखिरी मैच साबित हो सकता है।
गौरतलब है कि साउदी ने न्यूजीलैंड के लिए 770 इंटरनेशनल विकेट हासिल किए हैं, जिसमें टेस्ट क्रिकेट में 385 विकेट शामिल हैं। साल 2008 में अपने डेब्यू के बाद से वह न्यूजीलैंड के लिए नई गेंद के साथ ट्रेंट बोल्ट के बेहतरीन जोड़ीदार रहे। कीवी टीम का यह दिग्गज खिलाड़ी साल 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहा था।
दूसरी ओर, अब अपने रिटायरमेंट को लेकर टिम साउदी ने बड़ा बयान दिया है। साउदी का कहना है कि यह रिटायर होने का सही समय है और उस टीम के खिलाफ जिसके खिलाफ आपने खेलना शुरू किया था।
Tim Southee ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने के अपने फैसले को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए, टिम साउदी ने nzc.nz के हवाले से कहा- बड़े होकर मैंने न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करने का ही सपना देखा था। मेरे लिए 18 वर्षों तक ब्लैककैप्स के लिए खेलना सबसे बड़ा सम्मान और विशेषाधिकार रहा है, लेकिन अब उस खेल से दूर जाने का समय सही है, जिसने मुझे बहुत कुछ दिया है।
साउदी ने आगे कहा- टेस्ट क्रिकेट मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है, इसलिए उसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ इतनी बड़ी श्रृंखला खेलने में सक्षम होना, जिसके खिलाफ मेरा टेस्ट करियर उन सभी वर्षों पहले शुरू हुआ था, और तीन मैदानों पर जो मेरे लिए अविश्वसनीय रूप से विशेष हैं। मुझे यह सबसे अच्छा तरीका लगता है कि अब मैं काली टोपी में अपना समय समाप्त करूं।
यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक
NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त
रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट
NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

