Skip to main content

ताजा खबर

क्या सूर्यकुमार यादव की T20I फॉर्म चिंता का विषय है? साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मैच से पहले आकाश चोपड़ा

Aakash Chopra and Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय साउथ अफ्रीका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज जारी है। तो वहीं इस सीरीज का आखिरी मैच आज 15 नवंबर, शुक्रवार को जोहानिसबर्ग के वांडर्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सूर्यकुमार यादव की फाॅर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है।

गौरतलब है कि सूर्या का प्रदर्शन इस साल खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट में उतार-चढ़ाव भरा रहा है। तो वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पिछले तीन मैचों में वह सिर्फ 26 रन ही बना पाए हैं।

आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

जोहानिसबर्ग में साउथ अफ्रीका और भारत के बीच होने वाले चौथे टी20 मैच से पहले, अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से आकाश चोपड़ा ने कहा- क्या सूर्यकुमार यादव की T20I फॉर्म चिंता का विषय है? लोग यह सवाल क्यों पूछ रहे हैं कि क्या यह कोई समस्या है?

आइए उसके नंबरों पर चलते हैं। 2021 में उनका औसत 34 और स्ट्राइक रेट 155 का रहा, उन्होंने सिर्फ 11 पारियां खेलीं। साल 2022 में सूर्यकुमार यादव ने 46 की औसत और 187 की स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए।

2023 में उन्होंने करीब 49 की औसत से 733 रन बनाए और वहां भी उनका स्ट्राइक रेट 155 का है। सूर्या ने अच्छा खेला। हालांकि, 2024 में 17 पारियां हो चुकी हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 429 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट अभी भी 150 से ऊपर है, लेकिन औसत 26.8 हो गया है, उन्होंने चार अर्धशतक जरूर लगाए हैं, लेकिन औसत के मामले में यह सूर्या, पुराना जैसा नहीं है।

दूसरी ओर, इस सीरीज के बारे में बताएं तो मैन इन ब्लू ने मेजबान टीम पर 2-1 की बढ़त बना रखी है। देखने लायक बात होगी कि इस सीरीज के आखिरी मैच में कप्तान सूर्या कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...