Skip to main content

ताजा खबर

KL Rahul: पर्थ टेस्ट से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, केएल राहुल हुए चोटिल

KL Rahul Injured (Photo Source: X)

टीम इंडिया को 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस मैच के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के प्लेयर्स इंट्रा स्क्वॉड मैच खेल रहे हैं। इस मैच में टीम इंडिया के हर प्लेयर्स हिस्सा ले रहे हैं। इसी बीच यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करने वाले 32 वर्षीय राहुल को इंट्रा-स्क्वाड मैच सिमुलेशन के दौरान दाहिने कोहनी में चोट लग गई।

केएल राहुल के चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

केएल राहुल का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका है। केएल राहुल की चोट के बारे में पूछे जाने पर, सूत्रों ने बताया कि हाल ही में उन्हें गेंद लगी थी। हालांकि, उन्होंने आश्वस्त किया कि वो ठीक हैं और भारतीय खेमे में चोटों को लेकर कोई चिंता नहीं है। राहुल को एक उछालभरी शॉर्ट डिलीवरी लगी, जिसके कारण उन्हें अपनी पारी को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा।

हालांकि फिजियो से कुछ देर तक सलाह मशवरा करने के बाद उन्होंनेबल्लेबाजी जारी रखने का प्रयास किया, लेकिन वहां वो सहज नहीं दिखे और बाद में उन्हें सत्र से बाहर होना पड़ा। फिजियो के साथ मैदान से बाहर जाते हुए राहुल की तस्वीरों ने फैंस और एक्सपर्ट्स के बीच चिंता पैदा कर दी है, जिससे 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए भारत की ओपनिंग लाइनअप पर अनिश्चितता बढ़ गई है।

KL Rahul’s not looking very comfortable after being struck on his right elbow/forearm off a rising delivery. Tried to resume batting by shaking it off but clearly couldn’t. And now leaving with the physio #AusvInd pic.twitter.com/JFivRNx7af

— Bharat Sundaresan (@beastieboy07) November 15, 2024

पर्थ टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल के साथ कौन करेगा ओपनिंग

केएल राहुल को चोट लगना टीम इंडिया के लिए इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा व्यक्तिगत कारणों की वजह से सीरीज का पहला टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। रोहित की अनुपस्थिति में जायसवाल के साथ भारत की बल्लेबाजी की अगुआई करने की जिम्मेदारी केएल राहुल को सौंपी गई थी।

हालांकि राहुल का हालिया फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ निराशाजनक टेस्ट सीरीज के बाद, जहां उन्होंने 51 पारियों में सिर्फ 33.87 का औसत बनाया, राहुल को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनौपचारिक मैच के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया। हालाँकि, वहां भी वो फ्लॉप रहे और 4 और 10 के मामूली स्कोर पर आउट हो गए।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: किन खिलाड़ियों ने अपने दम पर पलटा मैच? देखें टॉप 3 सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन

Top 3 best individual performances in the Women’s T20 WC 2026 (image via getty) 2026 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप लॉर्ड्स में खत्म हो चूका है, जहां ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड...

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में संजू सैमसन को बाहर करने पर अश्विन का बड़ा बयान, बोले ‘उनके साथ हमेशा गलत होता है’

Sanju Samson Gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर...

“सूर्यवंशी और अभिषेक नहीं हो सकते भारत के लॉन्ग टर्म ओपनर” – मोहम्मद कैफ ने भारतीय टीम को चेताया

Mohammad Kaif Calls for Sanju Samson’s Return to the Playing XI (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई में भारत की हार के बाद, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ...

पिता के नक्शेकदम पर अन्वय द्रविड़! श्रीलंका के खिलाफ संकटमोचक बन खेली 87 रनों की बेहतरीन पारी

Rahul Dravid’s son Anvay Dravid (image via X) सोमवार, 6 जुलाई को हंबनटोटा में खेले जा रहे श्रीलंका के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे मैच में, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल...