Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने की टीम की घोषणा, केन विलियमसन की हुई वापसी 

New Zealand team. (Photo by Hannah Peters/Getty Images)

हाल में ही श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज की समाप्ति के बाद, न्यूजीलैंड ने एक बार खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट पर ध्यान देने का फैसला किया है। तो वहीं इसी क्रम में आज न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से कीवी टीम के लिए इस महत्वपूर्ण सीरीज में खुशी की बात है कि अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान केन विलियमसन की टीम में वापसी हो गई है। वह पिछले कुछ समय से ग्रोइन इंजरी का सामना कर रहे हैं।

साथ ही इस टीम में पहली पार नाथन स्मिथ को शामिल किया गया है। तो वहीं इस सीरीज के बाद कीवी टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज और पूर्व कप्तान टिम साउदी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ कीवी टीम की घोषणा के समय न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सेलेक्टर Sam Wells ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिहाज से यह स्पष्ट रूप से टीम के लिए एक बड़ी श्रृंखला है, और अब टिम साउदी जैसे खिलाड़ी को विदाई देना इसे और ऊपर उठाता है। टिम का करियर शानदार रहा है और वह महान ब्लैक कैप्स में से एक के रूप में जाना जाएगा।

मुझे यकीन है कि टीम और फैंस टिम को एक बहुप्रतीक्षित श्रृंखला में उचित विदाई देना चाहेगी। नाथन के लिए पहली बार टेस्ट टीम में लाया जाना भी एक रोमांचक समय है। नाथन प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड के साथ एक रोमांचक प्रतिभा है, और मुझे यकीन है कि वह समूह में बहुत सारा स्किल और ऊर्जा लाएगा।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का फुल स्क्वाॅड

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर (टेस्ट 2 और 3), नाथन स्मिथ, टिम साउथी, केन विलियमसन और विल यंग।

न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट, 28 नवंबर से 2 दिसंबर – हेगली ओवल, क्राइस्टचर्च

दूसरा टेस्ट, 6 दिसंबर से 10 दिसंबर – बासिन रिजर्व, वेलिंगटन

तीसरा टेस्ट, 14 दिसंबर से 18 दिसंबर – सेडन पार्क, हैमिल्टन

আরো ताजा खबर

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting Long-Standing World Record vs New Zealand (image via getty) Virat Kohli breaks Ricky Ponting record: शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे...