Skip to main content

ताजा खबर

SA vs IND: 4th T20I: कैसा रहेगा आज जोहांसबर्ग का मौसम और पिच का मिजाज? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

The Wanderers Stadium (Photo Source: Getty)

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का चौथा और अंतिम मुकाबला जोहांसबर्ग के वांडरर्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को अगर भारत अपने नाम कर लेता है तो वह सीरीज जीत 3-1 से जीत जाएगा। वहीं दक्षिण अफ्रीका के पास अपनी लाज बचाने का मौका है। अगर वह इस मैच को जीत लेता है तो सीरीज 2-2 से ड्रॉ हो जाएगी।

भारतीय टीम की बात करें तो वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली पांच टी20 सीरीज नहीं हारी है। इस सीरीज के पहले तीन मुकाबलों में से दो भारत ने जीते हैं। ऐसे में यह सीरीज या तो ड्रॉ होगी और या भारत जीतेगा। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि सीरीज के चौथे टी-20 मैच के दौरान वांडरर्स क्रिकेट स्टेडियम की पिच और वहां का मौसम का क्या हाल रहेगा।

SA vs IND: जोहांसबर्ग के मौसम का हाल (Weather Forecast)

भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए टॉस रात 8:00 बजे (भारतीय समयानुसार) होगा। मैच रात 8:30 बजे शुरू होगा। हालांकि, टॉस से आधे घंटे पहले स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे के आसपास हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। वैसे थोड़े ही देर में बारिश कम होने की उम्मीद है। ऐसे में फैंस को पूरा मैच देखने को मिल सकता है।

मौसम वेबसाइट एक्युवेदर के मुताबिक मैच वाले दिन बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रह सकता है।

SA vs IND: वांडरर्स क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Pitch Report)

जोहान्सबर्ग के द वांडर्स स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से हाई स्कोरिंग वाली है। पिछली बार जब दिसंबर 2023 में इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया था तब भारत ने सूर्यकुमार यादव के शतक की बदौलत 7 विकेट पर 201 रन बनाए थे। हालांकि जवाब में दक्षिण अफ़्रीका की टीम सिर्फ 95 रन पर आउट हो गई थी। उस मैच में कुलदीप यादव ने 5 विकेट लिए थे। ऐसे में यहां भी फैंस को एक बार फिर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

আরো ताजा खबर

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting Long-Standing World Record vs New Zealand (image via getty) Virat Kohli breaks Ricky Ponting record: शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे...