Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2024-25: राउंड 5 दूसरे दिन के खेल के बाद देखें सभी टीमों के स्कोरकार्ड

Ranji Trophy 2024-25 (Image Credit- Twitter X)

आज 14 नवंबर, गुरूवार को जारी रणजी ट्राॅफी सीजन राउंड 5 का दूसरे दिन का खेल खत्म हुआ। खेल में आज के दिन विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को देखने को मिले हैं। तो वहीं आज चार बल्लेबाजों ने तिहरा शतक जड़ा है।

राजस्थान के लिए खेलते हुए महिपाल लोमरोर ने उत्तराखंड के खिलाफ तिहरा शतक लगाया है। इसके अलावा गोवा बनाम अरुणाचल प्रदेश मुकाबले में कश्यप बाकले और स्नेहल कौथंकर ने रणजी इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दोनों ने 606* रनों की अटूट साझेदारी कर एक नया रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है। आइए देखते हैं दूसरे दिन के खेल के बाद क्या रहे टीमों के स्कोर:

रणजी ट्राॅफी राउंड 5, दूसरे दिन के खेल का हाल

एलीट ग्रुप ए

ओडिशा बनाम महाराष्ट्र कटक में: महाराष्ट्र 162 और 78/3* ओडिशा 200

बड़ौदा बनाम मेघालय, वडोदरा में: बड़ौदा ने पारी और 261 रन से जीता मैच

जम्मू और कश्मीर बनाम त्रिपुरा जम्मू में: त्रिपुरा 165 और 170/7*, जम्मू और कश्मीर 175

सर्विसेज बनाम मुंबई दिल्ली में: सर्विसेज  240, मुंबई 253/8*

एलीट ग्रुप बी

उत्तराखंड बनाम राजस्थान, देहरादून में: राजस्थान 660/7 पर घोषित, उत्तराखंड 109/2*

विदर्भ बनाम गुजरात, नागपुर में: गुजरात 343, विदर्भ 202/2*

हिमाचल प्रदेश बनाम पुडुचेरी, धर्मशाला में: पुडुचेरी 85 और 59/1*, हिमाचल प्रदेश 436/9 पर घोषित

हैदराबाद बनाम आंध्रा, हैदराबाद में: हैदराबाद 301, आंध्रा 168/2*

एलीट ग्रुप सी

पंजाब बनाम बिहार, मोहाली में: बिहार 135, पंजाब 262/8*

हरियाणा बनाम केरला, रोहतक में: केरल 285/8* (110)

मध्यप्रदेश बनाम बंगाल, इंदौर में: बंगाल 228 और 170/5* (48), मध्यप्रदेश 167 (59)

उत्तरप्रदेश बनाम कर्नाटक, लखनऊ में: यूपी 89 और 78/1*, कर्नाटक 275

एलीट ग्रुप डी

छत्तीसगढ़ बनाम असम, रायपुर में: असम 264/6 (87)

चंडीगढ़ बनाम सौराष्ट्र, चंडीगढ़ में: सौराष्ट्र 531*9 पर घोषित, चंडीगढ़ 78/5* (23)

दिल्ली बनाम झारखंड, दिल्ली में: झारखंड 356/9* (125)

रेलवे बनाम तमिलनाडु, अहमदाबाद में: रेलवे 229 (80.2), तमिलनाडु 324/6* (93)

प्लेट ग्रुप

गोवा बनाम अरुणाचल प्रदेश, पोरवोरिम में: गोवा ने पारी और 551 रनों के बड़े अंतर से मैच को अपने नाम किया

मणिपुर बनाम सिक्किम, वल्लभ विध्यानगर आनंद में: मणिपुर 357 (117.2), सिक्किम 190/5* (55)

मिजोरम बनाम नागालैंड, नाडियाड में: नागालैंड 736/7 पर घोषित, मिजोरम 5/2 (9)

আরো ताजा खबर

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...