Skip to main content

ताजा खबर

AUS vs PAK: 94 रन के लक्ष्य का पीछा करने में छूटे पाकिस्तान के पसीने, ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की शानदार जीत

Australia Cricket team (Photo Source: Getty Images)

AUS vs PAK, 1st T20I: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर को गाबा में खेला गया। भारी बारिश के चलते टॉस में काफी ज्यादा देरी हुई, इसके बाद खेल को 7-7 ओवरों का कर दिया गया। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 93 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 64 रन ही बना पाई। ऑस्ट्रेलिया ने 29 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

ग्लेन मैक्सवेल ने खेली 43 रन की शानदार पारी

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर फ्लॉप रहे। जैक फ्रेजर-मैकगर्क(9) और मैट शॉर्ट (7) सस्ते में पवेलियन लौट गए और 35 के स्कोर पर टीम ने दो विकेट गंवा दिए। ग्लेन मैक्सवेल ने 19 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 43 रन की शानदार पारी खेली।

वहीं, मार्कस स्टोइनिस ने 7 गेंदों में 21 रन की नाबाद पारी खेली, जिसके चलते ही ऑस्ट्रेलिया 7 ओवरों में 93 के स्कोर पर पहुंच पाई। पाकिस्तान के लिए अब्बास अफरीदी ने 1 ओवर में 9 रन देकर सर्वाधिक दो विकेट चटकाए। नसीम शाह और हारिस रऊफ के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे।

AUS vs PAK: लक्ष्य का पीछा करते हुए बुरी तरह पिटी पाकिस्तान की टीम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को काफी ज्यादा खराब शुरुआत मिली। टीम ने मात्र 16 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए। साहिबजादा फरहान (8), मोहम्मद रिजवान (0), बाबर आजम (3), उस्मान खान (4) और इरफान खान (0) ने टीम को निराश किया। इसके बाद सलमान अली आगा (4), हसीबुल्लाह खान (12) और शाहीन अफरीदी (11) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए।

अब्बास अफरीदी ने 10 गेंदों में 20 रन की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। पाकिस्तान 7 ओवरों में मात्र 64 ही बना पाई। ऑस्ट्रेलिया के लिए जेवियर बार्टलेट और नाथन एलिस ने सर्वाधिक 3-3 विकेट लिए। वहीं, एडम जम्पा के नाम दो और स्पेंसर जॉनसन के नाम एक विकेट शामिल रहा।

यहां देखें पाकिस्तान की हार के बाद फैंस के रिएक्शन-

Pakistan batters in the 1st T20 against #Australia 😜

#AUSvsPAK #AUSvPAK #PAKvsAUS pic.twitter.com/2Hr23SgkGm

— Siju Moothedath (@SijuMoothedath) November 14, 2024

Instead of criticizing, let’s watch a couple more matches and keep supporting our team.
Cheer up, Mere Pakistanio ! 🙂#AUSvsPAK pic.twitter.com/K7r0a9WS6S

— Muhammad Sami (@mrsami96) November 14, 2024

Onr good day, and they feel they’re owners😭😭🤣
Pakistan back in form🥵🔥🔥
“Boys played well”#AUSvsPAK pic.twitter.com/k7eBjHxTpS

— Mayank (@WyrdWeaver8) November 14, 2024

Babar Azam 🔔 ka King 🤣..#AUSvsPAK #BabarAzam #T20I pic.twitter.com/Li9s5eAknQ

— Ashutosh Srivastava 🇮🇳 (@sri_ashutosh08) November 14, 2024

When The World’s Best opening Pair Tried to chase 94 Runs in 7 overs with 2 overs field restrictions !!#AUSvsPAK || #PAKvsAUS pic.twitter.com/RcJv5t2Q3w

— 𝕶𝖆𝖗𝖓👻🌞 (@pickupshot) November 14, 2024

Pakistan lost 9 wickets in 7 overs.
🤣🤣🤣🤣🤣#PAKvsAUS #PAKvAUS #AUSvPAK #AUSvsPAK pic.twitter.com/9FOz4SWFaf

— JAAT💫 (@Naveenjaat_007) November 14, 2024

আরো ताजा खबर

4 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. SA vs NZ, 1st Semifinal: T20I फॉर्मेट में रहा है अफ्रीकी टीम का दबदबा, क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकडें? हेड...

SM Trends: 4 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) रणजी ट्राॅफी सीजन 2025-26 सीजन जीतने वाली जम्मू-कश्मीर की एक वीडियो को बीसीसीआई डोमिस्टिक ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में...

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में अक्षर पटेल लगाएंगे भारत की नईया पार, पढ़ें कैसे?

T20 WC 2026: Axar Patel (image via getty) कुछ फैंस और एक्सपर्ट्स को लगता है कि अक्षर पटेल को मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में कम इस्तेमाल किया गया है। हालांकि,...

SA vs NZ, 1st Semifinal: T20I फॉर्मेट में रहा है अफ्रीकी टीम का दबदबा, क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकडें?

T20 WC 2026, SA vs NZ (image via getty) दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 क्रिकेट में हमेशा से कांटे की टक्कर रही है, जिसमें आमने-सामने के मुकाबलों में...