Skip to main content

ताजा खबर

14 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Tilak Verma & SKY (Photo Source: Getty)

1) Arshdeep Singh ने रचा इतिहास, बुमराह-भुवी को पीछे छोड़ बने सबसे सफल गेंदबाज

59 मैचों में 92 विकेट, अर्शदीप सिंह ने बुधवार, 13 नवंबर को सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में इतिहास रच दिया। वो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। तीसरे हाई स्कोरिंग थ्रिलर मैच में भारत के 219 रन को डिफेंड करने के दौरान 39 रन देकर तीन विकेट लिए।

2) Ramandeep Singh ने अपने डेब्यू पर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच चार मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मैच 13 नवंबर को सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से रमनदीप सिंह ने डेब्यू किया। रमनदीप को टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की तरफ से डेब्यू कैप मिली। अपने डेब्यू मैच में ही रमनदीप ने वो कारनामा कर दिखाया जो आज से पहले सिर्फ एक भारतीय कर पाया है। रमनदीप सिंह भारत के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर की पहली गेंद पर छक्का जड़ा।

3) VIDEO: कीड़ों की वजह से बाधित हुआ तीसरा टी-20 मैच, प्लेयर्स को छोड़ना पड़ा मैदान

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा T20I मुकाबला सेंचुरियन में खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा के शानदार शतक की बदौलत 6 विकेट खोकर 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में जब साउथ अफ्रीकी टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो मैच में अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। इस मैच को कीड़ों की वजह से रोकना पड़ गया। ये अजीबोगरीब घटना उस वक्त घटी जब साउथ अफ्रीका की सलामी जोड़ी 1 ओवर खेलने के बाद क्रीज पर थी। तभी फ्लड लाइट की वजह से अचानक मैदान में बहुत सारे कीड़े आ गए।

4) “दूसरे टी20 मैच के बाद वह मेरे कमरे में आए और मुझसे पूछा कि…..”- तिलक की शतकीय पारी पर बोले SKY

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच चार मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया। इस मैच में तिलक वर्मा ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक लगाया। वहीं मैच जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने तिलक वर्मा की शतकीय पारी को लेकर बड़ा खुलासा किया। तीसरा टी20 मैच जीतने के बाद बताया कि तिलक वर्मा को नंबर तीन पर भेजने के पीछे कोई अलग मकसद नहीं था, बल्कि तिलक वर्मा खुद चाहते थे कि वे नंबर तीन पर अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

5) भारत ने रचा एक और इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रन का स्कोर बनाया। यह 2024 में टी20 मैचों में भारत की आठवीं 200 से अधिक का स्कोर बनाया। यह एक कैलेंडर ईयर में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे ज्यादा 200+ स्कोर है। यह एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है, इससे पहले कोई भी टीम आज तक ऐसा नहीं कर पाई है।

6) नेपाल क्रिकेट लीग में खेलते हुए नजर आएंगे पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, पढ़ें बड़ी खबर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और अनुभवी क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) नेपाल प्रीमियर लीग (NPL) के आगामी सीजन में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। टूर्नामेंट में वह करनाली याक्स (Karnali Yaks) के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं। टीम की यह चौथी विदेशी साइनिंग है। इससे पहले टीम ने अपने साथ वेस्टइंडीज के चैडविक वाॅल्टन, पाकिस्तान के हुसैन तलत और हाॅन्गकाॅन्ग के बाबर हयात को अपने साथ जोड़ लिया है।

7) UNSEEN VIDEO: टीम इंडिया पर्थ में बहा रही है जमकर पसीना, विराट-बुमराह का वीडियो हुआ वायरल

टीम इंडिया को 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं और सीरीज के लिए पर्थ के WACA में जोर-शोर से तैयारी कर रही है। WACA स्टेडियम को चारों तरफ से नेट्स से कवर कर दिया गया है और ऐसे में फैंस को प्रैक्टिस सेशन देखने को मौका नहीं मिल रहा है। मीडिया के लोग भी इस प्रैक्टिस को कवर नहीं कर पा रहे हैं। इसी बीच स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की प्रैक्टिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है।

8) SA vs IND 3rd T20I: सेंचुरियन में तिलक वर्मा के सिर में लगी थी चोट, खिलाड़ी ने अब दी बड़ी जानकारी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 में फील्डिंग के दौरान तिलक वर्मा थोड़े मुश्किल में नजर आए, जब वह बाउंडी बचाने के चक्कर में सिर के बल गिर पड़े। दरअसल, लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस दौरान अंतिम ओवर में उनके पास एक गेंद गई, जिसे पकड़ने के चक्कर में वह मैदान पर गिर पड़े और उनका सिर जोर से टकराया।

9) BGT 2024-25: “प्रैक्टिस मैच खेलने की सख्त जरूरत…”, भारत के मौजूदा फॉर्म पर संजय मांजरेकर ने जताई चिंता

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में खराब प्रदर्शन के चलते ही टीम इंडिया का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। इसे देखते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भारत के फॉर्म और प्रैक्टिस मैचों की जरूरत को लेकर अपनी राय दी। संजय मांजरेकर ने ESPNcricinfo पर बात करते हुए कहा, प्रैक्टिस मैच न होने से फर्क पड़ सकता है, खास तौर पर इस बार क्योंकि टीम ऑस्ट्रेलिया में जिस तरह के फॉर्म और आत्मविश्वास के साथ जा रही है। हाल के दिनों में यह चलन रहा है कि प्रैक्टिस मैच कम होते जा रहे हैं, लेकिन इस खास दौरे पर हमने देखा कि भारत ए के बल्लेबाज भारतीय परिस्थितियों में फॉर्म में होने के बावजूद संघर्ष करते हैं।

আরো ताजा खबर

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...