Skip to main content

ताजा खबर

नेपाल क्रिकेट लीग में खेलते हुए नजर आएंगे पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, पढ़ें बड़ी खबर 

Shikhar Dhawan (Photo Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और अनुभवी क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) नेपाल प्रीमियर लीग (NPL) के आगामी सीजन में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। टूर्नामेंट में वह करनाली याक्स (Karnali Yaks) के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं। टीम की यह चौथी विदेशी साइनिंग है।

इससे पहले टीम ने अपने साथ वेस्टइंडीज के चैडविक वाॅल्टन, पाकिस्तान के हुसैन तलत और हाॅन्गकाॅन्ग के बाबर हयात को अपने साथ जोड़ लिया है। तो वहीं अब धवन जैसे अनुभवी खिलाड़ी के टीम से जुड़ने से फ्रेंचाइजी और ज्यादा मजबूत नजर आ रही है।

दूसरी ओर, धवन का टूर्नामेंट में शामिल होना ना सिर्फ इस फ्रेंचाइजी को मजबूती प्रदान करेगा, बल्कि यह एनपीएल के लिए पर्याप्त मूल्य भी जोड़ता है, जो अपने उद्घाटन संस्करण को धमाकेदार तरीके से शुरू करने के लिए तैयार है। मार्टिन गुप्टिल, जेम्स नीशम और बेन कटिंग जैसे अंतर्राष्ट्रीय सुपरस्टार पहले ही टूर्नामेंट में विभिन्न फ्रेंचाइजी के लिए पंजीकृत हो चुके हैं।

शिखर धवन के क्रिकेट करियर पर एक नजर

दूसरी ओर, आपको शिखर धवन के बारे में बताएं तो उन्होंने इस साल अगस्त में घरेलू क्रिकेट से रिटायर होने की घोषणा की थी। वह आखिरी बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में अप्रैल में आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे। तो वहीं साल 2021 में उन्होंने आखिरी बार टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था।

धवन के क्रिकेट करियर के बारे में आपको बताएं, तो करीब 11 साल चले अपने क्रिकेट करियर में धवन ने टीम इंडिया के लिए 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान धवन ने टेस्ट में 40.61 की औसत से कुल 2315, वनडे में 44.11 की औसत से 6793 और टी20 में 27.92 की औसत से 1759 रन बनाए हैं। साथ ही उन्होंने आईपीएल में खेले गए 222 मैचों में 35.07 की औसत से कुल 6768 रन बनाए हैं।

देखने लायक बात होगी कि नेपाल प्रीमियर लीग के पहले सीजन में वह किस तरह का प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

काउंटी क्रिकेट में Kuldeep Yadav ने चटकाए 10 विकेट, कोच गौतम गंभीर को दिया कड़ा संदेश!

Kuldeep Yadav Destroys Essex With 10 Wickets In County Championship (image via X) Kuldeep Yadav 10 wicket haul: गुरुवार, 10 सितंबर को भारत के स्टार लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव ने...

Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज

Duleep Trophy 2026: Top 3 Leading Wicket-Takers of the Tournament (image via X) 2026 दलीप ट्रॉफी का समापन ईस्ट जोन की जीत के साथ हुआ, जिसने फाइनल में साउथ जोन...

ENG vs PAK: ‘ये टेस्ट क्रिकेट की तौहीन’ – सैम अयूब को टीम में शामिल करने पर नासिर हुसैन ने पाकिस्तान को लगाई लताड़

ENG vs PAK: Nasser Hussain Slams Pakistan for Flying in Saim Ayub from CPL Ahead of Edgbaston Test (image via getty) इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने पाकिस्तान टीम...

Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से रौंदा, 10वीं बार फाइनल में बनाई जगह

Women’s Asia Cup 2026: India Cruise Past Bangladesh by 40 Runs to Secure Final Berth (image via X) 10 सितंबर, गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले...