Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 के ऑक्शन से पहले रणजी ट्राॅफी में अर्जुन तेंदुलकर का धमाका, झटके पांच विकेट 

घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलने वाले अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) का जारी रणजी सीजन में कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला है। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ एक मुकाबले में 25 वर्षीय युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी ने 9 ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट हासिल किए हैं। अर्जुन के इस घातक गेंदबाजी की स्पैल की वजह से विरोधी टीम सिर्फ 84 रनों पर ही सिमट गई।

पोरवोरिम स्थित गोवा क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में अर्जुन ने लक्ष्य गर्ग के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की, और शुरू से ही अरुणाचल प्रदेश के बल्लेबाजों पर दबाव बनाकर रखा। फेंके पहले ही ओवर में अर्जुन ने नीभब हचंग को डक पर आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

इसके अलावा पारी के 12वें ओवर में अर्जुन ने दो सफलता हासिल की, जबकि 18वें ओवर में अपना पांच विकेट हाॅल पूरा किया। साथ ही इससे पहले नागालैंड के खिलाफ एक मैच में अर्जुन ने कठिन समय में 42 रनों की पारी खेली, टीम को जीत दिलाई थी, और कुल 11 विकेट हासिल किए थे।

गौरतलब है कि हाल में ही मुंबई इंडियंस द्वारा अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया गया है। लेकिन ऑक्शन से पहले अर्जुन का फाॅर्म में आने से कई फ्रेंचाइजी का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हुआ होगा। देखने लायक बात होगी कि आगामी ऑक्शन में महान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को इस बार कौनसी टीम खरीदती है?

अर्जुन के क्रिकेट करियर पर एक नजर

बता दें कि अर्जुन ने अभी तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में कुल 16 मैच खेले हैं। इस दौरान क्रिकेटर ने 37.75 की औसत और 3.34 के इकाॅनमी से कुल 32 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 23.13 की औसत से 532 रन भी बनाए हैं। तो वहीं आईपीएल में अर्जुन के प्रदर्शन के बारे में आपको बताएं तो वह अभी तक कुल पांच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 13 रन बनाने के साथ तीन विकेट हासिल किए हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अहमदाबाद में गेंदबाजों का कहर, गुजरात ने एकतरफा मुकाबले में हैदराबाद को 82 रनों से हराया 

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X) गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल 2026 का 56वां मैच, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें गुजरात...

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर BCCI सोर्स ने तोड़ी चुप्पी, बदलाव की अफवाहों को बताया बेबुनियाद

Iyer, Samson, Pandya (Image credit Twitter – X) भारतीय टी20 टीम की कप्तानी को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाएं चल रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया...

महिला T20 WC से पहले साउथ अफ्रीका को मिला बड़ा बूस्ट, इस दिग्गज ने रिटायरमेंट लिया वापिस

Shabnim Ismail (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ़्रीका महिला नेशनल क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम...

IPL 2026, GT vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ पर्पल जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है गुजरात टाइटंस? यहां जानें वजह 

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 56 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ, टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का...