Skip to main content

ताजा खबर

SA vs IND: तीसरे टी20 में भारत की ओर से डेब्यू कर रहे हैं रमनदीप सिंह, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

South Africa vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका और भारत (SA vs IND) के बीच जारी टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज 13 नवंबर, बुधवार को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जा रहा है। मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से ऑलराउंडर रमनदीप सिंह (Ramandeep Singh) टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने में सफल रहे हैं। खिलाड़ी को अपनी डेब्यू कैप अनुभवी ऑलराउंडर और पूर्व टी20 कप्तान हार्दिक पांड्या के हाथों से मिली। तो वहीं रमनदीप के डेब्यू की जानकारी को बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा भी की है।

Say hello 👋 to the Debutant 😎

A special moment for Ramandeep Singh as he receives his #TeamIndia Cap 🧢 from @hardikpandya7 👏👏

Live – https://t.co/JBwOUChxmG#SAvIND pic.twitter.com/3TLzxQ16xu

— BCCI (@BCCI) November 13, 2024

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका: रयान रिकेल्टन, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), डेविड मिलर, मार्को जानसन, एंडिले सिमलेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, लूथो सिपाम्ला।

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।

Ramandeep Singh के क्रिकेट करियर पर एक नजर

दूसरी ओर, आपको 27 वर्षीय रमनदीप सिंह के क्रिकेट करियर के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने अभी तक कुल 57 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान खिलाड़ी ने 24.72 की औसत के साथ कुल 544 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में 16 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

तो वहीं आईपीएल में रमनदीप के आंकड़े के बारे में आपको बताएं तो उन्होंने साल 2022 में अपने डेब्यू के बाद से कुल 19 आईपीएल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 28.33 की औसत और 166.67 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट की मदद से कुल 170 रन बनाए हैं। साथ ही गेंदबाजी में खिलाड़ी ने 10.5 की औसत से कुल 6 विकेट हासिल किए हैं।

আরো ताजा खबर

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...