Skip to main content

ताजा खबर

13 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Twitter/X)

1. AUS vs PAK: “पाकिस्तान जहां सालों से नहीं जीता वहां अब..”, टी20 सीरीज से पहले मोहम्मद रिजवान ने भरी हुंकार

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है। तो वहीं इस सीरीज के शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने कहा-  यह ठीक है कि हमने वनडे सीरीज जीत का जश्न मनाया क्योंकि किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि हम ऑस्ट्रेलिया में जीतेंगे। लेकिन साथ ही सभी खिलाड़ियों को यह याद रखना चाहिए कि वे पाकिस्तान के एंबेसडर हैं और दौरे पर हर समय अच्छा व्यवहार करना चाहिए। मुझे लगता है कि हम सभी को वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े खिताब जीतने का प्रयास करना चाहिए ताकि सभी को पता चले कि पाकिस्तान क्रिकेट क्या करने में सक्षम है।

2. WI vs ENG: चोट लगी, मैदान से बाहर गए… फिर ICC ने इस इंग्लिश गेंदबाज पर ठोक दिया बड़ा जुर्माना

इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे पर हैं, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। पहला टी20 मैच बारबाडोस में खेला गया था, इस दौरान इंग्लिश तेज गेंदबाज रीस टॉपली को चोट लग गई थी। चोट के चलते वह दूसरा टी20 भी नहीं खेल पाए। दरअसल, वह अपने स्पैल का तीसरा ओवर फेंक रहे थे और गेंद डालने से पहले उनके दाहिने घुटने में चोट लग गई। टॉपली को इसके बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा, लेकिन उन्होंने इस दौरान एक गलती कर दी जिसके चलते आईसीसी ने उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना ठोक दिया है।

3. IPL 2025: “सिराज को नहीं ले पाएं तब भी दिक्कत नहीं…”, ऑक्शन में RCB के प्लान को लेकर बोले आकाश चोपड़ा

आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले आकाश चोपड़ा ने आरसीबी की ऑक्शन प्लानिंग को लेकर अपने यूट्यब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में बात करते हुए कहा- मुझे एक अच्छा गेंदबाजी अटैक तैयार करना होगा। इसके लिए, अगर मैं सिराज को नहीं भी ला पाऊं तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं होगी, लेकिन आपको यह पता लगाना होगा कि आप कहां अच्छे गेंदबाज ढूंढ सकते हैं। क्या आप कगिसो रबाडा को खरीद सकते हैं क्योंकि आपके पास पैसा है? क्या आप मिचेल स्टार्क को खरीद सकते हैं क्योंकि आपके पास पैसा है?

4. OTD: आज के ही दिन साल 2014 में रोहित शर्मा ने इतिहास के पन्नों में नाम कराया था दर्ज, खेली थी वनडे की ऐतिहासिक पारी

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट व वनडे कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आज के ही दिन साल 2014 में इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया था। गौरतलब है कि रोहित अपनी कप्तानी के अलावा अटैकिंग बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। तो वहीं अपनी इसी बल्लेबाजी के दम पर 13 नवंबर को रोहित ने वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली थी। कप्तान रोहित के इस रिकाॅर्ड को अभी तक कोई भी नहीं तोड़ पाया है। श्रीलंका के खिलाफ रोहित ने एक मुकाबले में 173 गेंदों में 264 रनों की शानदार पारी खेली थी।

5. DC ने इस वर्ल्ड चैंपियन को बनाया अपना बॉलिंग कोच, तीन टीमों के लिए खेल चुका है IPL

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24-25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में होने वाला है। सभी फ्रेंचाइजी इन दिनों ऑक्शन की तैयारी में जुटी हुई है। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने ऑक्शन से पहले एक बड़ा कदम उठाया है। डीसी ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल को अपना बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। फ्रेंजाइजी ने मंगलवार को ये खबर साझा की। मुनाफ  2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

6. SA vs IND: 3rd T20I: कैसा रहेगा आज सेंचुरियन का मौसम और वहां की पिच, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच जारी टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज 13 नवंबर को सुपरस्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। इस मैच में मौसम को लेकर आपको जानकारी दें, तो दर्शकों के लिए अच्छी खबर यह है कि इस मुकाबले में में बारिश की संभावना बहुत कम है। बारिश की संभावना केवल 20 प्रतिशत है लेकिन मैच के समय मौसम सूखा रहने की उम्मीद है। तापमान लगभग 20 डिग्री के आसपास रहेगा जिससे दिन सुहावना रहेगा।

7. ‘सबसे खराब खेलों में से एक जिसका मैं हिस्सा रहा हूं’ SRH vs LSG आईपीएल मैच में संजीव गोयनका के साथ तनातनी को लेकर केएल राहुल

अनुभवी भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने 8 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच को लेकर हाल में ही बड़ी प्रतिक्रिया दी है। स्टार स्पोर्ट्स के एक खास शो ‘KL Rahul – Unplugged’ पर बात करते हुए राहुल ने कहा- मेरा मतलब है, मैं वास्तव में नहीं जानता कि बाहर इस बात को हो-हल्ला हुआ था, लेकिन मुझे बस इतना याद है कि एक खिलाड़ी के रूप में यह शायद सबसे खराब खेलों में से एक था जिसका मैं हिस्सा रहा हूं। लेकिन साथ ही, स्टंप के पीछे से, मैं यह देखकर आश्चर्यचकित था कि सनराइजर्स ने हमें कैसे हराया?

8. BCCI ने लिया बड़ा फैसला, अब BGT शुरू होने से पहले टीम इंडिया खेलेगी इंट्रा स्क्वॉड मैच

न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप झेलने के बाद टीम इंडिया के कप्तान और कोच सवालों के घेरे में हैं। रोहित शर्मा और गौतम गंभीर को लगातार आलोचना का सामना कर रहे हैं। इसके बाद अब टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात साफ तौर पर कह दी थी कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारत इंट्रा स्क्वॉड मैच या प्रैक्टिस मैच नहीं खेलेगा। बीसीसीआई ने पहले ही बता दिया था कि भारतीय टीम पर्थ टेस्ट से पहले इंट्रा स्क्वॉड मैच नहीं खेलेगी, बल्कि इसके बजाय अतिरिक्त अभ्यास सत्रों पर फोकस करेगी।

9. “वह थोड़े चिड़चिड़े कैरेक्टर वाले इंसान हैं”- गंभीर के बयान पर अब पोंटिंग ने दी अपनी प्रतिक्रिया

रिकी पोंटिंग ने 7 न्यूज पर कहा कि, ‘मेरा कमेंट किसी तरह से भी ऐसा नहीं था कि मैं विराट कोहली की फॉर्म को लेकर उन पर निशाना साध रहा था। विराट कोहली क्लास प्लेयर हैं, मैं गौतम गंभीर का रिऐक्शन पढ़कर थोड़ा हैरान रह गया। वह थोड़े ऐसे ही चिड़चिड़े कैरेक्टर वाले इंसान हैं। तो मुझे ज्यादा हैरानी नहीं है कि ऐसा कुछ उन्होंने कहा है।

আরো ताजा खबर

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...