Skip to main content

ताजा खबर

BGT में कैसे हैं रोहित और विराट के आंकड़े, यहां देखिए दोनों के रिकार्ड्स

Virat Kohli & Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 को शुरू होने में अब महज 10 दिन से भी कम का वक्त बाकी है। पहला टेस्ट मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में 22 नवंबर से खेला जाना है। ये पांच मैचों की टेस्ट सीरीज दोनों ही देशों के लिए बहुत अहम है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो सीरीज में जीत दर्ज की है। लेकिन टीम इंडिया का हालिया प्रदर्शन टेस्ट में उतना अच्छा नहीं रहा है ऐसे में मेजबान टीम पर सीरीज जीतने का दबाव होगा।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल के लिहाज से यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी है क्योंकि अगर भारत को फाइनल में पहुंचना है तो उन्हें हर हाल में इस सीरीज को 4-0 से जीतना होगा। इस सीरीज से पहले आप जान लीजिए कि इस सीरीज के इतिहास में भारत के दो महान प्लेयर्स विराट कोहली और रोहित शर्मा का कैसा रिकॉर्ड रहा है।

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज (BGT) में Virat Kohli और Rohit Sharma का रिकॉर्ड

विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी टेस्ट मैच खेल चुके हैं। हालांकि, विराट की तुलना में रोहित ने करीब आधे ही मैच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेले हैं। ऐसे में उनका तुलना करना शायद सही नहीं होगा, लेकिन हम उनकी तुलना इस वजह से कर रहे हैं कि क्योंकि दोनों ने कम से कम 20 पारियां खेली हैं।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली ने 42 पारियां खेली हैं, जबकि रोहित शर्मा ने 20 पारियां ही खेली हैं। दोनों ही बल्लेबाज एक भी दोहरा शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में नहीं जड़ पाए हैं। विराट कोहली BGT में 1979 रन बना चुके हैं , जबकि रोहित शर्मा ने अभी तक 650 रन ही बनाए हैं।

BGT में विराट कोहली का औसत 48.26 का है, जबकि रोहित का औसत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में 34.21 का है। स्ट्राइक रेट की बात करें तो विराट कोहली ने 52.25 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जबकि ओपनर रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट उनसे थोड़ा सा धीमा रहा है। रोहित का स्ट्राइक रेट 51.14 का है। विराट कोहली ने जहां 8 शतक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जड़े हैं तो वहीं रोहित शर्मा सिर्फ एक बार ही शतकीय पारी खेल पाए हैं। विराट ने BGT में 5 अर्धशतक लगाए हैं और रोहित शर्मा के बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...