Skip to main content

ताजा खबर

OTD: आज के ही दिन साल 2014 में रोहित शर्मा ने इतिहास के पन्नों में नाम कराया था दर्ज, खेली थी वनडे की ऐतिहासिक पारी 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट व वनडे कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आज के ही दिन साल 2014 में इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया था। गौरतलब है कि रोहित अपनी कप्तानी के अलावा अटैकिंग बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं।

तो वहीं अपनी इसी बल्लेबाजी के दम पर 13 नवंबर को रोहित ने वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली थी। कप्तान रोहित के इस रिकाॅर्ड को अभी तक कोई भी नहीं तोड़ पाया है। श्रीलंका के खिलाफ रोहित ने एक मुकाबले में 173 गेंदों में 264 रनों की शानदार पारी खेली थी।

रोहित ने इस पारी को खेलकर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के वनडे इतिहास में खेली गई 219 रनों की पारी के रिकाॅर्ड को तोड़ा था। तो वहीं भारत और श्रीलंका के बीच यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन मैदान पर खेला गया था।

HitMan™️ Day! 🗿#OnThisDay in 2014, Rohit Sharma ate and left no crumbs. 🥱#PlayBold pic.twitter.com/HkuZiBiwnj

— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) November 13, 2024

भारत ने मैच में 153 रनों से दर्ज की थी जीत

तो वहीं आपको इस मैच के बारे में जानकारी दें तो उस समय के भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 404 रन बनाए थे। मुकाबले में रोहित ने 264 रनों की मैराथन पारी खेली थी, तो कप्तान विराट कोहली ने 66 रनों का योगदान दिया।

दूसरी ओर, जब श्रीलंका भारत से मिले 405 रनों के पहाड़ जैसे टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 43.1 ओवर में सिर्फ 251 रनों पर ऑलआउट हो गई। मुकाबले में श्रीलंका को 153 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका के लिए मैच में ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज 75 और लाहिरू थिरिमाने ही 59 रनों की बड़ी पारी खेल पाए थे। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना पाया था।

तो वहीं टीम इंडिया की ओर से गेंदबाजी में धवल कुलकर्णी को 4 और उमेश यादव, स्टुअर्ट बिन्नी और अक्षर पटेल को 2-2 सफलता मिली थी।

আরো ताजा खबर

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...