Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में किया बड़ा बदलाव, पार्थिव पटेल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Parthiv Patel. (Photo Source: Instagram)

IPL 2025 को लेकर सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी महीने के अंत में यानी की 25 और 26 नवंबर को साउदी अरब के जेद्दा में आईपीएल मेगा ऑक्शन होने की संभावना है। ऑक्शन से ठीक पहले गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। गुजरात टाइटन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 से पहले असिस्टेंट और बैटिंग कोच नियुक्त किया है।

पार्थिव पटेल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), कोच्चि टस्कर्स केरला, डेक्कर चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस जैसी फ्रेंचाइजी टीम के लिए खेल चुके हैं। 2022 में गुजरात जायंट्स ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट के लिए उन्हें सिलेक्ट किया था और 2023 लीजेंड्स लीग क्रिकेट में उन्होंने कप्तानी भी की थी।

गुजरात टाइटंस (GT) ने पार्थिव पटेल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

गुजरात टाइटंस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि, ‘17 साल के लंबे करियर के साथ टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल टीम में काफी अनुभव और नॉलेज लेकर आएंगे।’ पार्थिव पटेल इससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए स्काउट के तौर पर काम कर चुके हैं और मुंबई एमिरेट्स फ्रेंचाइजी टीम के बैटिंग कोच भी रह चुके हैं। आईपीएल 2018 में वह खिलाड़ी के तौर पर आखिरी बार नजर आए थे।

उस बयान में आगे कहा गया है कि,  ‘जैसा कि टाइटंस आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के लिए तैयारी कर रहे हैं, पार्थिव की बैटिंग तकनीक और स्ट्रैटजी में जबर्दस्त नॉलेज खिलाड़ियों की स्किल्स को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी। पार्थिव, जो अपने तेज क्रिकेट स्किल्स और यंग टैलेंट को सलाह देने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। कोचिंग स्टाफ को मजबूत करें और खिलाड़ी की ग्रोथ और परफॉर्मेंस में योगदान दें।’

पार्थिव के करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 25 टेस्ट, 38 वनडे और दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। तीनों फॉर्मेट में उन्होंने क्रमशः 934, 736 और 36 रन बनाए हैं। पार्थिव ने अपने इंटरनेशनल करियर में एक भी शतक नहीं लगाया, लेकिन टेस्ट में छह और वनडे में चार अर्धशतक लगाया। पार्थिव पटेल ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2018 में खेला था।

আরো ताजा खबर

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...