Skip to main content

ताजा खबर

ICC पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ अक्टूबर के विजेताओं के बारे में जाने यहां

Nouman Ali And Amelia Kerr (Pic Source-X)

आईसीसी ने आज यानी 12 नवंबर को पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अक्टूबर के विजेताओं की घोषणा कर दी है। बता दें कि, पाकिस्तान के बेहतरीन स्पिनर नोमान अली ने पुरुष प्लेयर ऑफ़ द मंथ अक्टूबर जीता है जबकि न्यूजीलैंड की बेहतरीन ऑलराउंडर अमेलिया केर ने महिला कैटेगरी में यह उपलब्धि अपने नाम की है।

बता दें कि, नोमान अली ने न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर और दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा को हराया जबकि अमेलिया केर ने Laura Wolvaardt और वेस्टइंडीज की Deandra Dottin को करारी शिकस्त दी।

नोमान अली ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैच की टेस्ट सीरीज में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। यही नहीं उनकी इस गेंदबाजी की वजह से पाकिस्तान ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में करारी शिकस्त दी। उन्होंने मुल्तान में खेले गए दूसरे टेस्ट में कुल 11 विकेट झटके थे जबकि तीसरे टेस्ट मैच में 9 विकेट अपने नाम किए थे।

नोमान अली ने कहा कि, ‘काफी अच्छा लग रहा है कि मुझे आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ अक्टूबर का विजेता घोषित किया गया है। मैं अपनी टीम का और साथियों का धन्यवाद देना चाहता हूं। इंग्लैंड के खिलाफ टीम के सभी खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। अपनी टीम की ओर से ऐसी जबरदस्त गेंदबाजी करना हमेशा ही यादगार रहता है।’

अमेलिया केर ने जीता महिला आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ अक्टूबर का अवार्ड

अमेलिया केर की बात की जाए तो उन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। यही नहीं इंडिया के खिलाफ खेली गई तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मैच में उन्होंने चार विकेट झटके थे जबकि 25 रनों की बहुमूल्य पारी भी खेली थी। उनकी इस पारी की वजह से न्यूजीलैंड ने मैच को 59 रनों से अपने नाम किया था।

अमेलिया केर ने कहा कि,’यह अवार्ड मिलना सच में सम्मान की बात है क्योंकि आपके साथ वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी शामिल होते हैं। मेरे लिए वर्ल्ड कप जीतना सच में बहुत ही बड़ी बात थी और मैं न्यूजीलैंड टीम मैनेजमेंट का और अपने साथियों का और कोच का धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं अपने परिवार को भी शुक्रिया कहना चाहूंगी जिनके बदौलत आज मैं इस मुकाम पर हूं।’

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...