Skip to main content

ताजा खबर

“मुझे नहीं पता कि इस साल क्या होगा”- IPL 2025 मेगा ऑक्शन में CSK द्वारा खरीदे जाने पर बोले दीपक चाहर

Deepak Chahar (Photo Source: IPL/BCCI)

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में दीपक चाहर को खरीदने के लिए 14 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन चोट के कारण वह पूरे सीजन से बाहर हो गए। कैश-रिच लीग के पिछले दो सीजन में भी, चाहर की फिटनेस टीम के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है और दो सीजन में वो क्रमशः 10 और 8 मैच ही खेल सके।

पिछले कुछ वर्षों में येलो टीम के लिए साधारण प्रदर्शन के बाद, चाहर को पांच बार के आईपीएल चैंपियन ने रिटेन नहीं किया और अब आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अपनी किस्मत आजमाएंगे। यह मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को जेद्दा में होने वाला है। आपको बता दें कि दीपक इस वक्त पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और वो घरेलू सीजन में लगातार राजस्थान के लिए अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।

IPL 2025 मेगा ऑक्शन को लेकर दीपक चाहर ने बड़ा बयान दिया

इस बीच IPL 2025 मेगा ऑक्शन को लेकर दीपक चाहर ने बड़ा बयान दिया है और उन्होंने उम्मीद जताई है कि आगामी ऑक्शन में CSK फिर से उनके लिए बोली लगाएगा। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में दीपक चाहर ने कहा कि, “पिछले मेगा ऑक्शन में भी उन्होंने मुझे रिटेन नहीं किया था लेकिन फिर मेरे लिए पूरी तरह प्रयास किया और वापस खरीदा।

मुझे नहीं पता कि इस साल क्या होगा, लेकिन मुझे पता है कि मेरे कौशल को अब और अधिक महत्व दिया जाएगा क्योंकि पावरप्ले में लगभग 90-100 रन बनाए जा रहे हैं और यही कारण है कि टीमें 200 से अधिक बार स्कोर कर रही हैं। मैंने साबित किया है कि खेल के उस चरण में रन सीमित करने में मैं कितना मूल्यवान हो सकता हूं।”

इस बार चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने रुतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे और एमएस धोनी को रिटेन किया है। अन्य सभी खिलाड़ियों को टीम ने रिलीज कर दिया। ऐसे में अब संभावना ये है कि उनमें से कुछ को फ्रेंचाइजी फिर से मेगा ऑक्शन में खरीद सकती है, जिसमें दीपक चाहर भी एक प्लेयर हो सकते हैं।

আরো ताजा खबर

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...