Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलियाई न्यूज पेपर में छाए विराट कोहली, फ्रंट पेज पर हुआ हिंदी शब्दों का इस्तेमाल

Virat Kohli (Photo Source: X)

भारत की टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के प्लेयर्स दो बैच में ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं। विराट के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद वहां के अखबारों में किंग कोहली का जलवा देखने को मिला। स्पोर्ट्स पेज ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के कई अखबारों में फ्रंट पेज पर विराट कोहली के आगमन की सूचना दी गई है।

इतना ही नहीं, एक अंग्रेजी अखबार तो भारतीय रंग में रंगा हुआ नजर आया और उन्होंने अपने इंग्लिश न्यूजपेपर के फ्रंट पेज पर हिंदी फोंट का यूज किया, जिसका फोटो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इस सीरीज से पहले टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेली थी जहां उन्हें बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था और उस सीरीज में विराट भी बल्ले से फ्लॉप नजर आए थे।

ऑस्ट्रेलियाई अख़बारों के फ्रंट पेज पर छपी विराट कोहली की फोटो

विराट के खराब फॉर्म के बावजूद हर कोई जानता है कि इस समय क्रिकेट में उनका कद कितना बड़ा है। शायद यही वजह है कि विराट कोहली की तस्वीर ऑस्ट्रेलियाई अखबारों के फ्रंट पेज पर नजर आई। द टेलीग्राफ ने अपने फ्रंट पेज पर ना सिर्फ विराट कोहली का जिक्र किया, बल्कि हिंदी भाषा का भी इस्तेमाल किया और हेडलाइन में लिखा, “युगों की लड़ाई” जो इस वक्त सुर्खियों में बना हुआ है।

बता दें कि विराट कोहली के लिए ये दौरा बहुत ही अहम है। वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पिछली 10 पारियों में विराट कोहली ने सिर्फ 192 रन बनाए हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में उनका अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है।

वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भारत के लिए ये सीरीज काफी अहम है। दरअसल न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज 3-0 से हारने के बाद टीम इंडिया के लिए WTC फाइनल का रास्ता कठिन हो गया है और अगर अभी उन्हें वहां पहुंचना है तो उसके लिए भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कम से कम पांच में से चार मैच जीतने होंगे।

Virat Kohli in Australian News Paper

When some Indian paid media is busy demeaning Virat Kohli, Australian media never fails to acknowledge the GOAT’s presence pic.twitter.com/UTryOvv7h3

— Pari (@BluntIndianGal) November 11, 2024

KING KOHLI – THE FACE OF CRICKET. 🐐

– Virat Kohli in the Front Cover Page of The Telegraph. 🔥 pic.twitter.com/PGIxNeDTbi

— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) November 12, 2024

আরো ताजा खबर

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...