Skip to main content

ताजा खबर

“मैं 30-40 रन भी लुटा देता हूं तो कोई बात नहीं”- हेड कोच के इस एक लाइन ने बदल दी वरुण चक्रवर्ती की जिंदगी

Varun Chakravarthy (Photo Source: Getty)

भारत के रिस्ट स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने हेड कोच गौतम गंभीर से हुई बातचीत को लेकर खुलासा किया जिससे उन्हें वापसी पर टीम में भूमिका स्पष्ट करने में मदद मिली। गौरतलब है कि, चक्रवर्ती ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में लगभग तीन साल बाद टीम में वापसी की है। 33 वर्षीय खिलाड़ी सीरीज में पांच विकेट लेकर और संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

चक्रवर्ती ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टी-20 सीरीज में अपना फॉर्म बरकरार रखा है और दो मैचों में आठ विकेट लिए हैं, जिसमें दूसरे मैच में पांच विकेट भी शामिल हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने करियर में बदलाव के बारे में बात की और बताया कि कैसे गंभीर ने बांग्लादेश सीरीज के दौरान उनसे विकेट लेने के पीछे जाने को कहा और ये भी कहा कि वो रनों की चिंता छोड़ दें।

वरुण चक्रवर्ती ने जमकर की हेड कोच गौतम गंभीर की तारीफ

33 साल के वरुण चक्रवर्ती ने मैच के बाद कहा, ‘निश्चित रूप से पिछले तीन साल काफी कठिन रहे। मैंने इस बीच अधिक से अधिक क्रिकेट खेली। मैंने घरेलू लीग में भी खेलना शुरू किया और इससे निश्चित तौर पर मुझे अपना खेल समझने में मदद मिली।’ वरुण इस साल आईपीएल चैंपियन बनने वाली KKR की टीम का हिस्सा थे। हाल में भारत के हेड कोच का पद संभालने वाले गंभीर भी तब इस फ्रेंचाइजी टीम से जुड़े हुए थे।

भारतीय टीम में वापसी के बारे में चक्रवर्ती ने कहा कि इसमें गंभीर की भूमिका अहम रही। उन्होंने कहा कि, ‘हां हम बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में खेल रहे थे और वह टीम के कोच थे। हमने निश्चित तौर पर काफी बातचीत की और उन्होंने मेरी भूमिका को लेकर काफी स्पष्टता दी।’ वरुण ने कहा, ‘उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मैं 30-40 रन भी लुटा देता हूं तो कोई बात नहीं।

आपको केवल विकेट लेने पर फोकस करना है और टीम में आपकी भूमिका यही है। इस तरह की स्पष्टता से मुझे निश्चित तौर पर वापसी करने में मदद मिली।’ भारत ने दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के सामने 125 रन का लक्ष्य रखा था। वरुण की शानदार गेंदबाजी से भारत ने अच्छी वापसी की लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स (47) और गेराल्ड कोएट्जी (19) ने अटूट साझेदारी करके अपनी टीम को जीत दिला दी।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 12 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले, इस सीरीज के आधिकारिक ब्राॅडकास्टर्स...

ENG vs IND: इंग्लैंड से मिली करारी हार पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, कहा ‘ये मुझे आगे चलकर….’

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की करारी हार झेलने के बाद, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि यह मुश्किल समय...

ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार के बाद फूट-फूटकर रोए वैभव सूर्यवंशी, इमोशनल वीडियो हुआ वायरल

ENG vs IND: Vaibhav Sooryavanshi in Tears in Dugout After England Completes 4-0 Whitewash Against India (image via JioHotstar) शनिवार, 11 जुलाई को 15 साल के बैटिंग सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी...

कप्तान श्रेयस ने इस बात पर फोड़ा इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से हार का ठीकरा, कहा ‘हम बदलाव…’

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में 56 रनों से हार के बाद, भारतीय टीम को सीरीज में 4-0 से करारी हार का सामना...