Skip to main content

ताजा खबर

जोस बटलर की आंधी में उड़ी वेस्टइंडीज टीम, इंग्लैंड ने दूसरे टी20 को किया अपने नाम

Jos Buttler (Pic Source-X)

बारबाडोस में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया। इस मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से कप्तान जोस बटलर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 5 मैच की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 158 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान रोवमैन पॉवेल ने दो चौके और दो छक्कों की मदद से 43 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। रोवमैन पॉवेल के अलावा रोमारियो शेफर्ड ने 22 रनों का योगदान दिया। रॉस्टन चेज ने 13 रन बनाए जबकि निकोलस पूरन 14 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद, लियम लिविंगस्टोन और डैन मूसली ने दो-दो विकेट झटके जबकि आदिल रशीद और जोफ्रा आर्चर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत दर्ज की

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत काफी खराब रही और विकेटकीपर-बल्लेबाज फिल साल्ट पहली गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। हालांकि पहला विकेट जल्द गिरने के बाद कप्तान जोस बटलर और विल जैक्स दूसरे विकेट के लिए 129 रनों की तूफानी साझेदारी की। विल जैक्स ने इस मैच में 29 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 38 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया।

जोस बटलर ने इंग्लैंड की ओर से 45 गेंदों में 8 चौके और छह छक्कों की मदद से 83 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। लियम लिविंगस्टोन ने 23* रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने दो विकेट झटके। इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा टी20 मैच 14 नवंबर को सेंट लूसिया के डैरेन सेमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज को अगर इस सीरीज में बने रहना है तो उन्हें आगामी मैच को जीतना बेहद जरूरी है। इंग्लैंड के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय जबरदस्त फॉर्म में है।

আরো ताजा खबर

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...